पांच साल में सिर्फ 4421 को नौकरी मिली, चार करोड़ रुपए खर्च करने के बाद सरकार ने निजी एजेंसी से करार खत्म किया Education by mpeditor - September 20, 2022September 20, 20220 प्रदेश में बेरोजगारों की तादाद हर साल बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि प्रदेश में बेरोजगारी बरकरार है…सरकारी विभागों में नियुक्ति और भर्ती को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। बावजूद इसके बेरोजगार युवाओं को नई नौकरियां कब मिलेंगी? इसका जवाब न तो सरकार के पास है और न ही रोजगार विभाग के अफसरों के पास। पांच साल पहले यानी 2018 में प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए जिस कंपनी यशस्वी एकेडमी फॉर टैलेंट मैनेजमेंट को जिम्मेदारी सौंपी थी, उसने सरकार की अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया। इसलिए रोजगार आयुक्त ने कंपनी से करार समाप्त कर दिया। अब ऐसा माना जा रहा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू- CM ने कहा- स्टेट रिसर्च एंड नॉलेज फाउंडेशन बनेगा, इंडस्ट्रीज को हायर एज्युकेशन से जोड़ेंगे Education MP by mpeditor - August 26, 2021August 26, 20210 MP में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू हो गई है। भोपाल के मिंटो हॉल में गुरुवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई शिक्षा नीति का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। CM ने नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी राज्य शोध एवं ज्ञान फाउंडेशन बनाने की घोषणा की है। गुरुवार सुबह मिंटो हॉल में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगूभाई पटेल थे, जबकि अध्यक्षता CM शिवराज सिंह चौहान ने की। विशिष्ठ अतिथि उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव थे। राज्यपाल ने कहा कि अंग्रेजों से पहले भी तक्षशिक्षा और नालंदा जैसी विद्यापीठ थी। पहले इन विद्यापीठों में दुनियाभर से लोग पढ़ने
MP कॉलेज : PG में पंजीयन का आज अंतिम दिन, UG में 12 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन Education MP by mpeditor - August 7, 2021August 7, 20210 भोपाल- मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में रजिस्ट्रेशन के लिए आज अंतिम दिन है। अब तक 2.34 लाख सीटों में से महज 15 हजार सीटें ही भर पाई हैं। आज तक पंजीयन कराने वालों को दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए तीन दिन का समय है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा सीटों के फुल होने की संभावना है। यह एडमिशन का पहला चरण चल रहा है। इधर ग्रेजुएशन (UG) कोर्स में भी सवा लाख सीटें भर चुकी हैं। इस साल यूजी की करीब दो लाख सीटें बढ़ाई गई हैं। PG में एडमिशनइस साल PG के लिए कुल कुल 2 लाख 32 हजार 279 सीटें हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल 50 हजार
ICSE बोर्ड एग्जाम 2021: बोर्ड ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया Education by mpeditor - July 24, 2021July 24, 20210 काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूेल सर्टिफिकेट एग्जाेमिनेशंस (CISCE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। कोरोना महामारी के बीच इस साल बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, जिसके बाद अब बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) के 10वीं और ICSE के 12वीं के नतीजे दोपहर 3 बजे जारी किए गए। छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्टी जारीCISCE 10वीं और 12वीं के नतीजे काउंसिल की वेबसाइट पर या SMS के जरिये छात्रों को भेजे जाएंगे। स्कूीलों के लिए टैबुलेशन रजिस्ट र करियर्स पोर्टल के जरिये उपलब्धब कराए जाएंगे। स्कूाल के प्रिंसिपल के लॉग-इन आईडी और पासवर्ड से इसमें लॉग-इन किया
स्कूल खोलने के दिए संकेत, सब ठीक रहा तो खुलेगी कोचिंग – शिवराज Education MP by mpeditor - July 14, 2021July 14, 20210 भोपाल- मध्यप्रदेश में स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा संकेत दिया है। RSS के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के कार्यक्रम में CM ने कहा कि 11वीं और 12वीं के 26 जुलाई से 50% की क्षमता से स्कूल खोले जाने के प्रयास किए जाएंगे। 15 अगस्त तक सब ठीक-ठाक रहा तो छोटी क्लास के स्कूल भी खोले जाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति जल्द देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि पहले चरण में 26 जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 11वीं और 12वीं के कॉलेज खोलेंगे। सावधानी जरूरी है इसलिए सप्ताह में दो दिन एक बैच और फिर दो दिन दूसरा बैच आएगा।
अल्टरनेट-डे की बाध्यता समाप्त, अब सप्ताह भर कोचिंग आ सकेंगे छात्र Education by mpeditor - January 7, 2021January 7, 20210 कोचिंग संस्थानों के लिए भोपाल कलेक्टर ने नया आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि अब कोचिंग में छात्र सप्ताह भर आ सकेंगे। अल्टरनेट-डे की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। पहले एक छात्र को लगातार दो दिन नहीं बुलाए जाने के आदेश थे। इसके अनुसार छात्र को सप्ताह में अधिकतम 3 दिन ही कोचिंग बुलाया जा सकता था। अब इस नियम में ढिलाई कर दी गई है। इसके अनुसार अब कोचिंग संस्थान छात्रों को सभी दिन कोचिंग में बुला सकते हैं, लेकिन बैठने की क्षमता के अनुसार क्लास में सिर्फ 50% छात्रों को ही बैठाया जा सकता हैं। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियमों का पहले की तरह ही पालन करें आना अनिवार्य है। कोचिंग संस्थानों का भी
CBSE बोर्ड परीक्षा को लेकर बहस शुरू, सरकार और शिक्षाविद आमने-सामने Education Nation News Politics by mpeditor - November 3, 2020November 3, 20200 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं हाईस्कूल की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएं या नहीं, करवाई जाए तो परीक्षा की तारीख क्या है और किस तरह से पेपर सेट किए जाए इसे लेकर बहस शुरू हो गई है। सरकार और शिक्षाविद आमने सामने आ गए हैं। दिल्ली सरकार चाहती है कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी जाए और पेपर सरल हो जबकि शिक्षाविदों का कहना है कि तारीख आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है और कोर्स में जितनी कटौती करनी थी की जा चुकी है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की है स्कूल प्राचार्यों का मानना है कि बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करना सही कदम नहीं होगा, क्योंकि इससे उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षाओं और प्रवेश
मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए गाइडलाइन की जारी Education News by mpeditor - October 30, 2020October 30, 20200 भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोनावायरस महामारी के कारण इस बार कई परिवर्तन किए गए हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को गाइडलाइन भेज दी है। ताकि परीक्षा से पहले सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा सके। बता दें कि मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षा में हर साल करीब 20 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। प्रदेश में साढ़े तीन हजार से अधिक केंद्र बनाए जाते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की नई गाइड लाइन में क्या बदला है मंडल सचिव उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक समन्वय संस्था द्वारा प्रश्न-पत्रों का वितरण परीक्षा केंद्रों पर किया जाता रहा है।
मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 11वीं-12वीं से 21 विषयों को हटाने पर, विषयों से संबंधित शिक्षक नाराज Education News by mpeditor - October 19, 2020October 19, 20200 भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल ने हायर सेकेंडरी (11th-12th) व्यवसायिक पाठ्यक्रम में 21 विषयों को हटा दिया है। अब इन विषयों में स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं मिलेगा। बोर्ड का कहना है कि इन विषयों में एडमिशन नहीं आ रहे थे और हमारे पास टीचर भी नहीं है। जबकि हायर सेकेंडरी के विशेषज्ञों का कहना है कि सभी विषय स्टूडेंट्स के लिए काफी उपयोगी है और इन्हें घटाने के बजाय बढ़ाना चाहिए। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश का यह फैसला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के खिलाफ है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी में से इन विषयों को हटाया गया एग्रीकल्चरल बिजनेस मेनेजमेंट, पोल्ट्री फॉर्मिंग, ऑफिस मैनेजमेंट, डेयरी फॉर्मिंग, फोटोग्राफी, वेल्डिंग टेक्नॉलॉजी एंड फेब्रीकेशन, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, लेदर टेक्नोलॉजी,
एमपी बोर्ड से संचालित निजी स्कूलों के संचालकों-शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर भूख हड़ताल करेंगे Education News by mpeditor - October 16, 2020October 16, 20200 मध्यप्रदेश में अब सीबीएससी के बाद एमपी बोर्ड के भी निजी स्कूल सरकार के विरोध में खड़े आ गए हैं। शासन को 21 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। अगर मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो 22 अक्टूबर से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन मध्य प्रदेश में भूख हड़ताल करेगा। धरने-प्रदर्शन होंगे। ऐसे में प्रदेश भर में संचालित हो रहे करीब 45 हजार प्राइवेट स्कूल बंद होने की कगार पर आ जाएंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के सामने बहुत सी समस्याएं हैं, लेकिन सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। अब हमारे पास भूख हड़ताल, धरना, प्रदर्शन और आंदोलन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा। अगर सरकार मांगें नहीं मानती है, तो