शाहरुख खान की फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़… Entertainment by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 शाहरुख खान अभिनीत और यशराज के बैनर तले बनी फिल्म पठान इन दिनों खूब चर्चा में है। फ़िल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि देश में एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन फैंस के क्रेज को देखते हुए इसे गुरुवार से ही ही शुरू कर दिया गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अभी तक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। क्या रिलीज से पहले केजीएफ 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को हरा पाएगी पठान ?शाहरुख खान के विदेशी फैंस की उनके प्रति दीवानगी बेमिसाल है। घरेलू फैंस के साथ-साथ पूरी दुनिया सांसें रोके उनकी वापसी का इंतजार कर रही है। फैंस की उनके प्रति दीवानगी ही है जो रिलीज से
दोबारा रिलीज हो रही है फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने की घोषणा Entertainment by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' वर्ष 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। अब यह फिल्म फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार को घोषणा की कि द कश्मीर फाइल्स 19 जनवरी (गुरुवार) को फिर से रिलीज होगी। निर्देशक विवेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि फिल्म 'कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस' के दिन यानी 19 जनवरी फिर से रिलीज हो रही है। यह पहली बार है जब कोई फिल्म एक साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप इसे बिग स्क्रीन पर देखने से चूक गए हैं तो बुक करें। आपके टिकट
विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी द वैक्सीन वॉर के सेट पर घायल Entertainment by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता अभिषेक अग्रवाल अब अपने अगले प्रोडक्शन - 'द वैक्सीन वॉर' में व्यस्त हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को 'द वैक्सीन वॉर' के सेट पर चोट लग गई थी।सूत्रों ने बताया कि एक गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और इससे हुई टक्कर में अभिनेत्री को चोट लग गई। फिर भी पल्लवी जोशी ने अपना शॉट पूरा किया और फिर पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची। अब वह ठीक हैं। पल्लवी जोशी की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 15 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी। विवेक अग्निहोत्री की पिछले साल रिलीज
द कश्मीर फाइल्स फेम फिल्ममेकर ला रहे एक और ‘सच्ची कहानी’, दिखाई देंगे रियल वॉरियर्स Entertainment by mpeditor - January 6, 2023January 6, 20230 द कश्मीर फाइल्स के बाद पूरी दुनिया में पहचान बना चुके बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अब सच्ची कहानी पर आधारित एक ऐसी फिल्म ला रहे हैं, जिसमें रियल वॉरियर्स दिखाई देंगे। 'द वैक्सीन वॉर' उन भारतीय वैज्ञानिकों की फिल्म है, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान दिन-रात एक करके वैक्सीन बनाकर लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों के साथ दिखाई दे रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी नजर आ रही थी। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'द वैक्सीन वॉर' के सेट से। स्वतंत्रता दिवस 2023 "। वीडियो में फिल्म के कलाकारों के साथ
सुशांत सिंह आत्महत्या मामले पर बोले हनी सिंह, परिवार के साथ होते तो नहीं उठाते खौफनाक कदम Entertainment by mpeditor - January 5, 2023January 5, 20230 फेमस रैपर यो यो हनी सिंह ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह के आत्महत्या करने पर एक इंटरव्यू में खुलकर अपने विचार रखे। नशे की लत छोड़ने के लिए कड़े संघर्ष से निकले हनी सिंह ने उस मुश्किल समय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अगर ऐसे समय में आपके साथ परिवार का सपोर्ट हो तो आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने की बात दिमाग में नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह के साथ उनका परिवार रह रहा होता तो वे शायद सुसाइड नहीं करते।एक मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बढ़ते सुसाइड के मामलों को लेकर कहा, "आत्महत्या करना बहुत गलत बात है, अगर आप गौर करें तो खुदकुशी करने वाले अक्सर
लंदन में नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए सतीश शाह, सोशल मीडिया पर किया खुलासा Entertainment by mpeditor - January 4, 2023January 4, 20230 विदेशों में अक्सर भारतीयों के साथ नस्लवाद की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं। आम लोगों के साथ-साथ फेमस हस्तियां भी नस्लीय टिप्पणियों का शिकार हो चुकी हैं। ऐसी ही एक घटना अभिनेता और अपने कॉमेडी रोल के लिए फेमस एक्टर सतीश शाह के साथ भी हुई है। शाह को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। सतीश शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर खुद इस घटना का खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि लंदन एयरपोर्ट हीथ्रो के कर्मचारी हैरान होकर अपने साथी कर्मचारी से यह सवाल कर रहे थे कि आखिर ये लोग कैसे फर्स्ट क्लास अफोर्ड कर सकते हैं? शाह ने उनकी बातों को जब सुना, तो उन्होंने
नए साल पर प्यार में डूबे नजर आये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब्स, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें Entertainment by mpeditor - January 1, 2023January 1, 20230 आज हर कोई नए साल का जश्न धूमधाम से मना रहा है। मनोरंजन जगत की हस्तियों के बीच भी नए साल का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। मनोरंजन जगत की कई हस्तियां नए साल के मौके पर अपने पार्टनर संग प्यार में डूबी नजर आईं। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी इस खास दिन पर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग प्यार में डूबे नजर आये। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें मलाइका अर्जुन के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री मौनी रॉय भी नए साल के मौके पर अपने पति सूरज नम्बियार संग प्यार में डूबी नजर आईं। मौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सूरज संग अपनी दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर
दिन शादी के बंधन में बंधेगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी Entertainment by mpeditor - December 31, 2022December 31, 20220 बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुईं हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। वहीं अब इस कपल की शादी को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट
विक्की-कैट की राजस्थान वेकेशन से सामने आईं लेटस्ट तस्वीरें Entertainment by mpeditor - December 30, 2022December 30, 20220 बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल्स में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों राजस्थान में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। कपल वहीं नए साल का स्वागत करेगा। वहीं विक्की और कैट सोशल मीडिया के जरिये इस वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। विक्की कौशल ने इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए फैंस को राजस्थान के पारंपरिक अंदाज में 'खम्मा घनी' कहा।विक्की -कैट की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर,2021 को सवाई माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा में धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसमें दोनों के परिवार के अलावा फिल्म
मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का दिल का दौरा पड़ने से निधन Entertainment by mpeditor - December 29, 2022December 29, 20220 मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मोहन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार , इससे पहले 3 दिसंबर की शाम को भी नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था। नितिन मनमोहन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं,जिनमें लाडला, यमला पगला दीवाना, बोल राधा बोल, लव के लिए कुछ भी करेगा, दस, चल मेरे भाई, नई पड़ोसन, बागी, ईना मीना डीका, टैंगो चार्ली, दिल मांगे मोर आदि शामिल हैं। नितिन मनमोहन का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके