यूरोप में हनीमून मना रही हंसिका मोटवानी, शेयर किए खूबसूरत वीडियो व फोटो Entertainment by mpeditor - December 28, 2022December 28, 20220 हिंदी एवं साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी शादी के बाद इन दिनों हनीमून के लिए यूरोप में हैं। इस दौरान के उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।हंसिका लगातार अपने हनीमून की फोटो-वीडियो शेयर कर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बुधवार को हंसिका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' के म्यूजिक पर सड़कों पर झूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने लॉन्ग कोट के साथ, जींस और बूट पहना है और वे हाथों में पत्ते लिए हवा में उड़ाती नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने क्रिसमस पर भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे बुडापेस्ट में साइकिल चलाती नजर आईं थीं। उल्लेखनीय है कि
अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई Entertainment by mpeditor - December 26, 2022December 26, 20220 वाराणसी। बाॅलीवुड फिल्मों के जाने-माने अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन पूजन के बाद गोविन्दा और उनकी पत्नी ने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता को भी देखा।इस दौरान गोविंदा ने कहा कि विश्वनाथ धाम की भव्यता अब पहले से और भी बढ़ गई, बाबा की कृपा सब पर बनी रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से अभिनेता और उनकी पत्नी को अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद दोनों माता अन्नपूर्णा के मंदिर में पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में गोविंदा ने माता के समक्ष मत्था टेका और आरती उतारी। मंदिर के महंत ने अभिनेता को चुनरी और माता
तेलुगु फिल्म अभिनेता तम्मारेड्डी चलपथी राव का निधन Entertainment by mpeditor - December 25, 2022December 25, 20220 हैदराबाद। तेलुगु फिल्म अभिनेता और निर्माता तम्मारेड्डी चलपथी राव का रविवार सुबह यहां उनके आवास पर 78 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार में दो पुत्री एवं एक पुत्र है। उनका एक बेटा रवि बाबू भी टॉलीवुड में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता है। चलपथी को तेलुगु सिनेमा में कॉमेडी और खलनायक की भूमिका के लिए जाना जाता था। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के बल्लीपारू में हुआ था। उन्होंने 1966 में फिल्म 'गुधाचारी 116' से फिल्म करियर की शुरुआत की। उन्होंने 600 से अधिक फिल्मों में काम करने के साथ कलियुग कृष्णुडु, कडापरेडम्मा, जगन्नाटकम, पेलेंटे नुरेला पंटा, प्रेसिडेंटिगारी अल्लुडु, अर्धरात्रि हत्यालु और रक्तम चिंदिना रात्रि जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं मलाइका अरोड़ा Entertainment by mpeditor - December 24, 2022December 24, 20220 मलाइका अरोड़ा अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। कई लोग उनके फैशन सेन्स तो कई उनके चलने के अंदाज को लेकर तो कभी अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल करते हैं । लेकिन इस बार मलाइका सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीर साझा कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। ये तस्वीरें मलाइका के रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के सेट की है , जहां अभिनेत्री ने दुनिया को अपने बेटे अरहान से भी मिलवाया। वहीं अब हाल में मलाइका ने बेटे के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन लोगों को यह कुछ खास पसंद नहीं आईं और उन्होंने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।शेयर की गई तस्वीरों में जहां एक तस्वीर
विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘पठान’ का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ Entertainment by mpeditor - December 22, 2022December 22, 20220 शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान के हालिया रिलीज गाने 'बेशरम रंग' इन दिनों विवादों में है। इस बीच निर्माता ने गुरुवार को फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज कर दिया है। शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गाने को सुनने के बाद दर्शक ख़ुशी से झूम उठे हैं। गाने में शाहरुख -दीपिका के जबदस्त डांस मूव्स देखे जा सकते हैं। 'झूमे जो पठान' गाने को अरिजीत सिंह के साथ सुकृति ककर और विशाल-शेखर की जोड़ी ने मिलकर गाया है। गाने के बोल कुमार के हैं और इसका म्यूजिक विशाल-शेखर ने तैयार किया है।'झूमे जो पठान' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद
लंदन में मॉम के साथ विंटर वेकेशन मना रहीं सारा अली खान ने शेयर की सिजलिंग तस्वीरें Entertainment by mpeditor - December 21, 2022December 21, 20220 बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों लंदन में मॉम अमृता सिंह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सारा ने अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंदन से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें से एक वे इनडोर पूल में स्विमिंग पूल में खड़ी हैं और उन्होंने पिंक बिकनी पहनी हैं। वहीं उन्होंने अपने पैरों की एक तस्वीर भी शेयर की है। इन पिक्चर्स के कैप्शन में सारा ने लिखा, "हैप्पी, पीसफुल, रिलैक्स।"एक अन्य तस्वीर में सारा मॉम अमृता सिंह और हेयर स्टाइलिस्ट सैंकी एवरस के साथ हैं। इस तस्वीर में सारा पिंक कलर की जैकेट
‘बेशरम रंग’ को लेकर बरपे हंगामे के बीच ‘पठान’ का दूसरा गाना रिलीज के लिए तैयार Entertainment by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'पठान' का पहला गाना बेशरम रंग' हाल ही में रिलीज किया गया था। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया यह गाना अपनी रिलीज के बाद से विवादों में है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने की रिलीज की भी तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'बेशरम रंग' कंट्रोवर्सी के बीच मेकर्स फिल्म का दूसरा गाना इसी महीने 22 दिसंबर को रिलीज करेंगे। इस गाने का नाम होगा 'जुमे जो पठान'। ये एक कव्वाली सांग होगा, जिसे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर नए अंदाज में फिल्माया गया है । रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी समय बाद इस गाने के जरिये दर्शक शाहरुख खान के जबरदस्त डांस मूव्स देख सकेंगे।
सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग पूरी Entertainment by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर फिल्म 'द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं ,जिनमें फिल्म की पूरी टीम जश्न मनाते हुए दिखाई दे रही है। फिल्म की निर्देशिका जोया अख्तर ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।फिल्म 'द आर्चीज' में सुहाना खान 'वेरोनिका', खुशी कपूर 'बेट्टी' और अगस्त्य नंदा 'आर्चीज' का किरदार निभाते नजर आयेंगे। इन तीनों के अलावा फिल्म
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ की रिलीज के 52 साल पूरे Entertainment by mpeditor - December 18, 2022December 18, 20220 बॉलीवुड में 'चिंटू' के नाम से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर आज हमारे बीच बेशक नहीं है, लेकिन उन्हें भूलना हर किसी के लिए असंभव है। ऋषि कपूर के लिए आज का दिन यानी 18 दिसंबर बहुत खास था क्योंकि आज ही के दिन उनकी बॉलिवुड में डेब्यू 'मेरा नाम जोकर' रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 52 साल पूरे कर लिये हैं। अगर आज ऋषि कपूर जीवित होते तो वो भी आज इंडस्ट्री में अपने 52 पूरे कर लेते। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की, जो आज ही के दिन यानी 18 दिसंबर, 1970 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्हें अपने पिता राज कपूर के
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मिशन मजनू’ का टीजर जारी Entertainment by mpeditor - December 17, 2022December 17, 20220 काफी समय से चर्चा में बनी हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मिशन मजनू' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में सिद्धार्थ पाकिस्तान में रह रहे भारतीय जासूस बने दिखाई दे रहे हैं जो अपने देश के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। वहीं टीजर में दिखी झलक से पता चल रहा है कि रश्मिका और सिद्धार्थ का लव एंगल दिखाया जाएगा। टीजर में एक्ट्रेस दुल्हन के खूबसूरत जोड़े में दिखाई दे रही हैं जबकि इसी दृश्य में सिद्धार्थ को भी सिर पर पगड़ी बांधे दूल्हे की तरह देखा जा सकता है। टीजर की शुरुआत में 1971 लिखा देखा जा सकता है। दरअसल जानकारी के मुताबिक 'मिशन मजनू' की कहानी 1971 में हुई जंग के