कांग्रेस ने तैलिक साहू राठौर समाज के लिए हीतेश साहू को बनाया प्रदेश समन्वयक MP Nation News Politics by mpeditor - April 20, 2023April 22, 20230 कमलनाथ ने तैलिक साहू समाज की मांग पर स्वीकृति दी भोपाल - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अंतर्गत तैलिक साहू राठौर समाज से समन्वय स्थापित करते के लिए रायसेन (उदयपुरा) के हितेश साहू को प्रदेश समन्वयक मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह और उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया द्वारा श्री साहू को तैलिक साहू समाज से समन्वय हेतु प्रदेश समन्वयक मनोनीत किया गया है। कमलनाथ ने साहू समाज के महासंगठन द्वारा की गई मांग पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। उपस्थित साहू समाज के वरिष्ठजनों ने कमलनाथ का आभार व्यक्त किया।कांग्रेस पार्टी श्री साहू
भ्रष्ट आईएएस अधिकारी पर मध्य प्रदेश सरकार मेहरबान क्यों? MP Nation News Politics by mpeditor - April 15, 2023April 15, 20230 आईएस के खिलाफ 26 केस इनमें से 25 में आरोप सही, फिर भी सरकार ने सुरक्षित रिटायरमेंट दे दिया मनीष व्यास - साभार दैनिक भास्कर भोपाल - मप्र में बड़े साहबों के मामले सालों अटके रहते हैं, जबकि राजस्थान में सिस्टम इससे ठीक उलट है। वहां ऐसे केस की जांच और कार्रवाई एसीबी करती है। वहां कई आईएएस-आईपीएस ट्रैप हो चुके हैं और जेल जा चुके हैं।मप्र में लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू में IAS, IPS, IFS पर भ्रष्टाचार के 40 केस, 29 में अभियोजन स्वीकृति नहीं।जो सिस्टम भ्रष्टों को जेल पहुंचाने के लिए बना है, वही बड़े साहबों का सुरक्षा कवच भी है। मप्र में आईएएस अफसरों के खिलाफ 31, आईपीएस के खिलाफ 3 और आईएफएस पर 2 मामले लोकायुक्त पुलिस में दर्ज हैं। एक
अमित शाह की अरुणाचल यात्रा का विरोध किया चीन ने MP Nation News Politics by mpeditor - April 10, 2023April 10, 20230 भारत सरकार ने चीन के इस बयान को सिरे से खारिज किया ईटानगर - अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों के नाम बदलने के बाद अब चीन ने अरुणाचल में गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा पर विरोध जताया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को एक समाचार ब्रीफिंग में बताया कि चीन गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का दृढ़ता से विरोध करता है। इस क्षेत्र में भारत के गृह मंत्री की गतिविधियों को बीजिंग अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन मानता है। हालांकि, भारत सरकार ने चीन के इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के दौरे को लेकर चीन की आपत्ति के बीच अमित शाह ने
भाजपा ने महिलाओं का अपमान और उन्हें उत्पीड़न करने की कसम खा ली है: कमलनाथ MP Nation News Politics by mpeditor - April 8, 2023April 10, 20230 'भाजपा के नेता ने हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की' भोपाल - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं पर की जा रही अभ्रद, अमर्यादित और अशोभनीय भाषा के उपयोग पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भाजपा के एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पणखा कहा।श्री नाथ ने महिलाओं के साथ घटित हो रही घटनाओं को भाजपा सरकार के संज्ञान में लाते हुए कहा कि जबलपुर में शराब की दुकान का विरोध कर
कमलनाथ के खिलाफ अपशब्द बोलने पर कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया सीएम शिवराज का पुतला दहन MP Nation News Politics by mpeditor - April 7, 2023April 8, 20230 जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की भोपाल में पीसीसी के समीपने तानाशाही के खिलाफ शिवराजसिंह का पुतला दहन भोपाल - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा अपशब्द कहें जाने के विरोध में भोपाल, छिंदवाड़ा के चौरई, अमरवाड़ा, पांडुणा, सहित प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसजनों ने शिवराजसिंह चौहान का पुतला दहन किया, विरोध प्रदर्शन किया, जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी के सम्मानीय, वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति अपशब्दों का उपयोग कर शिवराज सिंह ने अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है।
किसान हुए डिफाल्टर,खाद और बीज के लिए परेशान, शिवराज ने आश्वासन दिया है बैंकों ने लौटा दिया MP Nation Politics by mpeditor - April 6, 2023April 6, 20230 पैसे की तंगी में किसान घर, खेत-खलियान गिरवी रखने को मजबूर भोपाल -शिवराज सरकार द्वारा कर्ज माफी योजना रोकने और कर्जमाफी पूरी तरह ना होने के कारण हजारों किसानों को बैंकों ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है। अब यह किसान खाद और बीज खरीदने के लिए पैसे की तंगी चल रहे हैं और उनमें से कई अपने खेत मकान दुकान गिरवी रखने को मजबूर हैं। बैंकों और सहकारी समितियों से कर्ज लेने वाले किसानों को कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में दो लाख तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। साल 2018 में कमलनाथ की सरकार बनी तो 27 लाख किसानों के 50 हजार तक के कर्ज माफ भी हुए। लेकिन 50 हजार से दो लाख तक का ऋण
गेहूं की समर्थन मूल्य खरीदी में अव्यवस्था, नाराज किसानों ने किया जाम MP Nation by mpeditor - April 5, 2023April 5, 20230 रतलाम। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के दौरान भारी अवस्था देखने को मिल रही है। कहीं पर तो उन कांटों की कमी है तो कहीं पर इतने छोटे कांटे लगाए गए हैं कि तुलाई का काम बहुत धीमा हो रहा है।इन अव्यवस्थाओं के कारण किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।रतलाम में 2 दिन पहले किसानों ने खाचरौद रोड स्थित केंद्र पर आक्रोश व्यक्त कर सड़क पर जाम किया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 इटावा माताजी रोड पर भी किसानों ने तो व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखाई। शाम करीब चार बजे सालाखेड़ी खरीदी केंद्र पर किसान तौलव्यवस्था को लेकर नाराज हो गए। आक्रोशित किसानों ने महू-नीमच हाईवे पर बैठकर धरना दिया और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर
विधायकों को लेकर मेरे बयान को शरारतपूर्ण ढंग से पेश किया गया: कमलनाथ MP Nation News Politics by mpeditor - April 4, 2023April 6, 20230 कांग्रेस की सरकार में मैंने, शिवराज की तरह सर्वे कराने की बातों से किसानों को भ्रमित नहीं किया: कमलनाथ इंदौर - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधायकों को लेकर मेरे बयान को शरारत पूर्ण ढंग से पेश किया गया। मैंने यही कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्व है। भाजपा के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, लेकिन उन्हीं विधायकों का महत्व है, जिनकी जमीन पर पकड़ मजबूत है। उन्होंने कहा कि इंदौर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति समय आने पर हो जाएगी, तब तक यहां का एक-एक कार्यकर्ता कमलनाथ है।पत्रकारों द्वारा पूछे गये इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस भी महिलाओं को लॉलीपॉप देगी, पर पलटवार
लाडली बहना योजना में बाहर हुई बहनों को कांग्रेस नेता ने 1500 रु. दिए, उनके बड़े भाई को एमआईसई से हटाया MP Nation News Politics by mpeditor - April 3, 2023April 3, 20230 लाडली बहनों को सौगात दी तो सीएम के इशारे पर हुआ एक्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की है कि कांग्रेस सरकार बनने पर मध्यप्रदेश में सभी महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा। सागर में कांग्रेस के नेता अखिलेश केशरवानी ने लाडली बहना योजना से बाहर हुई बहनों को 15 - 15 सौ रुपए की राशि बांटी तो उनके भाई के खिलाफ एक्शन हो गया।दरअसल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बाहर हुईं 23 साल से कम और 60 साल से अधिक की महिलाओं को जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा के बाद हर महीने 1500 रुपए देने की घोषणा की और सात महिलाओं को 1500-1500 रुपए बांट भी दिए।
लाखों में बिक रहे हैं परीक्षाओं के पेपर, एनएचएम भर्ती पेपर 50 लाख में लीक हुआ MP Nation News by mpeditor - April 3, 2023April 3, 20230 नौजवानों के भविष्य खिलवाड़ लीक हो रहे हैं प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर भोपाल- मध्यप्रदेश में योग्य नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बदस्तूर जारी है। बोर्ड की परीक्षाएं हो या फिर कॉन्पिटिटिव एग्जाम सारे पेपर बाजार में आ रहे हैं। हाल ही में एनएचएम भर्ती का पेपर लीक होने का घोटाला सामने आया है।एनएचएम भर्ती का पेपर चिराग अग्रवाल, दीपक मेवाड़, रवींद्र ठाकुर ने मिलकर कंपनी के सर्वर से आउट किया था। चिराग अग्रवाल एमईएल का पूर्व कर्मचारी है। दीपक व रवींद्र कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट पर भोपाल व नोएडा में काम करते हैं। एमईएल कंपनी के संबंध में बताया गया है कि यह एपटेक कंपनी के 2018 में ब्लैकलिस्ट होने के बाद सक्रिय हुई है और इसमें उसी कंपनी के लोग