‘सीएम साहब 50 लाख लो जिंदगी लौटा दो…’ बावड़ी में अपनों को गंवाने वालों की पीड़ा MP Nation News Politics by mpeditor - April 3, 2023April 3, 20230 संतोष सिंह : साभार : दैनिक भास्कर इंदौर - इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में 36 लोगों की मौत से हर कोई गम और गुस्से में है। खासकर महिलाओं में इस अवैध निर्माण को लेकर आक्रोश है। लोग चाहते हैं कि इन मौतों के गुनहगार इस निर्माण को तोड़ दिया जाए। सिंधी कॉलोनी निवासी भावुकता चौहान ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह आए थे, बोले मुआवजा देंगे। मुझसे 50 लाख ले लो और हमारे लोगों की जिंदगी लौटा दो। मैंने कमलनाथ को बोला कि कुछ कर सकते हैं तो 13 दिन में इस मंदिर को हटवा दो। इस मंदिर की जब-जब घंटियां बजेंगी, हमें 36 लोगों की चींखें सुनाई देंगी। हालांकि, सोमवार सुबह अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू
सोनिया गांधी राहुल के सरकारी बंगले पर पहुंचीं और उनसे मुलाकात की MP by mpeditor - April 3, 2023April 3, 20230 सूरत कोर्ट जा रहे हैं राहुल गाँधी नई दिल्ली - लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के 11 दिन बाद राहुल गांधी सोमवार को सूरत कोर्ट जा रहे हैं। कुछ देर में वो सूरत के लिए रवाना होंगे। उससे पहले सोनिया गांधी राहुल के सरकारी बंगले पर पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। राहुल के साथ प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा लीगल टीम भी सूरत जा रही है।ज्ञात रहे कि 23 मार्च को सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…' वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार दिया था। उन्हें दो साल की जेल और 15 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने
सूरत कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी MP Nation News Politics by mpeditor - April 3, 2023April 3, 20230 सोमवार को कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी सूरत - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर ली है जिसमें उन्हें एक मामूली बयान के लिए 2 वर्ष की सजा सुना दी गई थी। 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…' इस बयान से जुड़े मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी करार दिया था। ठीक दूसरे दिन यानी 24 मार्च को राहुल की लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। अब 11 दिन बाद राहुल इस फैसले के खिलाफ सूरत की सेशन कोर्ट में याचिका लगाने वाले हैं।23 मार्च को कोर्ट ने राहुल की मौजूदगी में उन्हें 2 साल जेल
कमलनाथ ने दिया पुजारियों को आश्वासन, बगैर मांगे मिलेगा मानदेय MP Nation News Politics by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 कमलनाथ ने दिया पुजारियों को आश्वासन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने पुजारियों को आश्वासन दिया है कि उनको बगैर मांगे मानदेय मिलेगा। कमलनाथ ने कहा है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पुजारियों के मानदेय पर फैसला लेगी। भोपाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हम धार्मिक भावनाओं को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। कमलनाथ ने रविवार को भोपाल में पीसीसी में आयोजित धर्म संवाद कार्यक्रम में सवाल उठाया कि जब हम मंदिर जाते हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है? ज्ञात रहे कि रविवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के दफ्तर में धर्म संवाद का कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेशभर के मठ, मंदिरों के
नजरिया – MP Nation News Politics by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 जब वोट नफरत फैलाकर मिल ही जाते हैं, तो सरकार आखिर क्यों करे आपकी चिंता इंदौर शहर के बीचों-बीच एक मंदिर परिसर में स्थित बावड़ी धंसने से 37 लोगों की मौत हो गई, शहर में मातम पसर गया। ये भी बात सामने आ गई के एक बीजेपी नेता के दबाव के चलते नगर निगम अवैध कब्ज़ा नहीं हटा पाया और 37 परिवार की खुशियाँ काल के गाल में समा गई। बचाव कार्य की बात करें तो टॉर्च और सामान्य रस्सी के सहारे बचाव कार्य में उतरी अनुभवहीन टीम भी कई मौतों का कारण बनी। हजारों करोड़ के बजट वाले नगर निगम और स्वछता में नंबर 1 कहलाने वाले इंदौर स्मार्ट सिटी की हकीकत वैसी ही निकली जैसी उस बावड़ी की थी….ऊपर से
कांग्रेस के जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक, कमलनाथ भी रहेंगे मौजूद MP Nation by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 भोपाल - प्रदेश भर के जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारियोें और सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में सोमवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आहूत की गई है।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश भर के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सहप्रभारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
कांग्रेस नेता रवि सक्सेना बने शासकीय-अर्द्ध शासकीयएनजीओ संगठनों से समन्वय हेतु प्रभारी MP Nation News Politics by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 सै. साजिद अली को अजजा वर्ग से संबंधित कार्यों औरसंगठनों से समन्वय का प्रभार भोपाल - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कांग्रेस नेता पूर्व महामंत्री रवि सक्सेना को प्रदेश भर के शासकीय और अर्द्ध शासकीय संगठनों से संपर्क कर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभारी मनोनीत किया गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सै. साजिद अली (राजीव गांधी कॉलेज) को अनुसूचित जनजाति विभाग से संबंधित कार्यों और इस वर्ग के जुड़े संगठनों से संपर्क एवं समन्वय के लिए प्रभारी मनोनीत किया गया है।श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नेताद्वय को सौंपे गये संबंधित प्रभार को लेकर निर्देशित किया गया है कि उक्त दोनों
अभी कितनी और लाशों का मिलना बाकि है? शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा; इंदौर का दर्द नही हो रहा कम MP News by mpeditor - March 31, 2023March 31, 20230 इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में अब तक 36 लोगों की जान चली गई है। 20 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। रात 12 से 1.30 बजे के बीच 16 शव और निकाले गए। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। मंदिर की दीवार और बावड़ी की स्लैब तोड़ी गई। आर्मी और प्रशासन की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। 53 वर्षीय सुनील नाम के शख्स का शव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मिला। मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के पास एक धर्मशाला में पटेल समाज के लोग इकट्ठा हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
बागदेव फॉरेस्ट बैरियर के पास जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव MP by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 नर्मदापुरम। जिले के नर्मदापुरम-बैतूल नेशनल-हाईवे के पास बागदेव फॉरेस्ट बैरियर के पास गुरुवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त घोड़ाडोंगरी के ग्राम आम ढाना निवासी सीआरपीएफ जवान केके बैठे (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर बागदेव फॉरेस्ट बैरियर के पास जंगल में वनकर्मी ड्यूटी पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वहां एक पेड़ पर वनकर्मियों को एक युवक का शव पर पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। जंगल में शव लटका देख
कट्टे के जोर पर गल्ला व्यापारी से लूटे 14 लाख रुपये MP by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 भिंड। जिले के गोहद में एसबीआई से 14 लाख रुपये निकालकर कृषि मंडी जा रहे एक गल्ला व्यापारी से चार बदमाशों ने दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिए। भाग रहे बदमाशों की स्कॉर्पियो को रोकने के लिए जब गांव के लोगों ने रास्ते में अवरोध लगाए, तो बदमाश पंचर स्कॉर्पियो को वहीं छोड़कर पैदल खेतों में भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय राकेश सिंघल पुत्र भीकाराम सिंघल निवासी इटायली गेट गोहद गल्ला व्यापारी है। बुधवार सुबह व्यापारी सिंघल ने अपने एक मित्र गल्ला व धान मिल व्यापारी से 10 लाख रुपये लिए। जबकि 4 लाख 48 हजार रुपये वह घर से लेकर आए थे। सिंघल ने रुपये एक