पंजाब कांग्रेस पर से ”बादल” छंट गए हैं : जयराम रमेश Nation by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इससे राज्य जुड़ी पार्टी इकाई पर से बादल छंट गए हैं। रमेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि मनप्रीत सिंह बादल ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अकाली दल छोड़कर अपनी पार्टी बनाई। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए। यहां पार्टी ने उन्हें वित्त मंत्री बनाया था। मनप्रीत जब 60 हजार से अधिक वोटों से हार गए तो वह 10 महीनों तक गायब रहे और भाजपा में शामिल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल आज भाजपा में शामिल हो गए। मनप्रीत सिंह
21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति : राहुल गांधी Nation by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति है। सबसे अमीर एक फीसदी आबादी के पास हिंदुस्तान का 40 फीसदी धन है। राहुल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने 20 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से निकाला था। लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम लोग और गरीब हो रहे हैं। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इन नीतियों के खिलाफ देश की हुंकार है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) पर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा था कि सबसे गरीब 50 फीसदी आबादी का जीएसटी में योगदान 64 फीसदी
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन पर खड़गे ने जताया शोक Nation by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख प्रकट किया है।संतोख शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पंजाब के जालंधर पहुंचे थे। यहां उन्हें पैदल चलने के दौरान सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खड़गे ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए शनिवार को ट्वीट कर कहा कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में वह संतोख के परिजनों के साथ हैं।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
शरद यादव के निधन पर बिहार में एक दिन राजकीय शोक की घोषणा Nation by mpeditor - January 13, 2023January 13, 20230 पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर बिहार में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने पत्र जारी किया है। पत्र सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और जिला पदाधिकारियों को भेजा गया है।मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी नेता शरद यादव का 12 जनवरी को निधन हो गया है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 13 जनवरी को राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। इस अवधि में पूरे राज्य में उन सभी भवनों जिन पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाते हैं, आधा झुका
राहुल एवं प्रियंका गांधी अगले महीने आयेंगे बिहार, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल Nation by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 पटना। बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी अगले महीने के अंतिम सप्ताह और प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में बिहार आएंगी।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार 16 जनवरी को खगड़िया जिले से यह यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी पटना पहुंचेंगी। जबकि 100 दिन से भी ज्यादा पैदल यात्रा पूरी कर चुके सांसद राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार आएंगे। लेकिन उनकी यात्रा प्रियंका गांधी के साथ नहीं होगी। बताया गया कि
जोशीमठ भू-धंसाव के कारणों का पता लगाना जरूरी : रावत Nation by mpeditor - January 9, 2023January 9, 20230 नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि जोशीमठ भू-धंसाव के मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसके कारणों का जल्द से जल्द पता लगाया जाना चाहिए।रावत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि जोशीमठ दिव्य स्थल, प्रकृति का भव्यतम् स्वरूप है। इस बार न केवल धरती मां रूठी हैं बल्कि हमारी गलतियों से भारी भू धंसाव ने जोशीमठ के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में किसी भी समय ढांचा ढह जाने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेनी चाहिए। वहां रह रहे लोगों को कहीं और बसाने की तैयारी करनी चाहिए।उल्लेखनीय
दिल्ली में सर्दी का सितम, सफदरजंग में पारा 1.9 Nation by mpeditor - January 8, 2023January 8, 20230 नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और समूचा उत्तर-पश्चिम भारत भीषण ठंड की गिरफ्त में है। सर्दी का सितम थमता नजर नहीं आ रहा है। राजधानी की सुबह कोहरे की मोटी चादर में लिपटी रही। दृश्यता भी कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.9, आया नगर में 2.6, लोधी रोड में 2.8 और पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सुबह घने कोहरे की चादर बिछी रही। पंजाब के अमृतसर, पटियाला और हरियाणा के अंबाला में सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर, राजस्थान के गंगानगर में 25, पंजाब के भटिंडा में 0, दिल्ली के
जम्मू-कश्मीर में पार्टी छोड़कर गए 17 नेता दोबारा कांग्रेस में लौटे Nation by mpeditor - January 6, 2023January 6, 20230 नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले कांग्रेस छोड़कर गए कई नेता दोबारा पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महासचिव जयराम रमेश की उपस्थिति में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद के नेतृत्व में इन नेताओं ने आज पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि छोटे से ब्रेक के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मो. पीरजादा सैयद और अन्य वरिष्ठ नेताओं का पार्टी में दोबारा स्वागत है। हमारे जम्मू-कश्मीर के नेता पहले गलतफहमियों के कारण हमसे अलग हो गए थे। अब कांग्रेस परिवार के साथ फिर से जुड़ गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण क्षण है
बढ़ती बेरोजगारी के लिए केन्द्र जिम्मेदार : कांग्रेस Nation by mpeditor - January 2, 2023January 2, 20230 नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देश में बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। रोजगार को लेकर जो वादे केन्द्र ने किए उसे पूरा नहीं कर सकी है ।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि देश में बेरोजगारी दर 8.3 फीसदी तक पहुंच गई है । शहरी क्षेत्रों में भी बेरोजगारी दर 10.09 फीसदी है। खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। पीएम मोदी ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अब इस मुद्दे पर कोई जवाब देने वाला नहीं है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई आदि के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक केन्द्र सरकार पर हमलावर
संघ और भाजपा के हमलों से मिल रही है सीख : राहुल गांधी Nation by mpeditor - December 31, 2022December 31, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार लगातार हमलावर है। लेकिन, मैं उनके हमलों से न तो परेशान हूं और न डरता हूं, बल्कि उनसे लगातार सीखता रहता हूं।राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा और आरएसएस उनके लिए इस समय गुरु की भूमिका में हैं। वे लगातार हमले करते हैं, जिससे मैं खुद को पहले से अधिक बेहतर करने की कोशिश करता हूं। आगे राहुल ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हूं। मेरे दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। यह यात्रा नफरत के खिलाफ है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा