65 nursing Colleges maanyata ke maanakon par khare nahi Nation by mpeditor - February 13, 2024February 13, 20240 65 नर्सिंग कॉलेज मान्यता के मानकों पर खरे नहीं CBI की जांच रिपोर्ट पर MP हाईकोर्ट ने कहा- मान्यता देने वालों पर एक्शन हो जबलपुर - मध्यप्रदेश में 65 नर्सिंग कॉलेज मान्यता के मानकों पर खरे नहीं हैं। जबकि 74 कॉलेजों में कई प्रकार की खामियां हैं। वहीं, 169 नर्सिंग कॉलेजों का संचालन मानकों के अनुसार हो रहा है। यह खुलासा सीबीआई (CBI) की नर्सिंग कॉलेजों की जांच रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट 8 फरवरी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सबमिट की गई थी। सीबीआई ने 308 नर्सिंग कॉलेजों की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने मानकों पर अपात्र पाए गए 65 कॉलेजों के संचालक और संबंधित संस्थान को मान्यता दिए जाने के लिए निरीक्षण करने वाले अफसरों पर
Van Vibhag ke Office me Jam Chalka Rahe Babu Nation by mpeditor - February 13, 2024February 13, 20240 वन विभाग के ऑफिस में जाम छलका रहे बाबू महिला कर्मचारी ने बनाया वीडियो सिंगरौली - वन मंडल अधिकारी सिंगरौली कार्यालय में पदस्थ बाबू का दफ्तर में शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद वन मंडल अधिकारी ने वीडियो पर कार्रवाई करते हुए बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।वीडियो सिंगरौली जिला वन मंडल कार्यालय का है, जहां लिपिक के पद पर पदस्थ शिवराज सिंह दफ्तर में ही शराब पी रहे है। एक महिला कर्मचारी इसका वीडियो बना रही है। इतना ही नहीं, शिवराज शराब के नशे में वीडियो बनाने वाली महिला के साथ अभद्रता भी कर रहे हैं। लिपिक शिवराज गुंडागर्दी करते हुए बोल रहा है कि- मैं तो नहीं रहूंगा
Bhind me Dalit Sarpanch Se Manga Test Tax Nation by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 भिंड में दलित सरपंच से मांगा टैरर टैक्स इमलाहा गांव में दबंगों ने शराब के लिए पैसा न मिलने पर की मारपीट भिंड - भिंड के मिहोना थाना क्षेत्र के ग्राम इमलाहा में दलित सरपंच के साथ गांव के ही तीन दबंगों ने मारपीट की। मारपीट का कारण सरपंच से आरोपी गण शराब के लिए टैरर टैक्स मांग रहे थे। पीड़ित सरपंच ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मिहोना मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक इमलाहा गांव के रहने वाले सरपंच अमरसिंह पुत्र स्व. रतीराम जाटव उम्र-38 साल ने शिकायत दर्ज की है कि गांव के अंकित राजावत, अनिल राजावत और राहुल राजावत द्वारा शराब के लिए पांच सौ रुपए मांगे जा रहे थे। इस पर पीड़ित का कहना है
Harda Patakha Factory Blast Congress Netri ne Jach par uthaye Sawal Nation by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट- कांग्रेस नेत्री ने जांच पर उठाए सवाल धरने पर बैठी; कहा-लगातार जेसीब चलने से मिट जाएंगे सबूत हरदा - कांग्रेस नेत्री अवनि बंसल ने आरोप लगाया है कि लगातार जेसीब चलने से हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में सबूत मिट रहे हैं। शुक्रवार सुबह जिले के नवागत कलेक्टर आदित्य सिंह ने पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी जुटाई। वहीं गुरुवार रात करीब 9 बजे के करीब कांग्रेस नेत्री अवनि बंसल अपने समर्थकों के साथ पटाखा फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठ गई। हालांकि देर रात अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद वो धरने से उठ गई।अवनि का कहना है कि हादसे को तीन दिन हो चुके हैं। लगातार यहां जेसीबी से
Tehseldar ne Kisan Ko Mara Thapad Nation by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़ बड़वानी में जमीन विवाद की जांच करने गए थे, वीडियो बनाने पर भड़के बड़वानी - बड़वानी जिले के पानसेमल के तहसीलदार ने आदिवासी किसान को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में तहसीलदार कुछ लोगों से बात करते दिख रहे हैं। तभी वे सामने खड़े किसान को थप्पड़ मार देते हैं।ये वीडियो पानसेमल के मेंदराना गांव का 29 जनवरी का बताया जा रहा है। जमीन के एक मामले में जांच के लिए तहसीलदार यहां पहुंचे थे। वीडियो सामने आने के बाद तहसीलदार हितेंद्र कुमार भावसार को कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। मेंदराना गांव के रविंद्र और बबन समेत
Bete ki shadi me sarkari chatrwas se mangwaye palang Nation by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 बेटे की शादी में सरकारी छात्रावास से मंगवाए पलंग-गद्दे उज्जैन DEO पर आरोप, बोर्ड एग्जाम में अटैच गाड़ियों का इस्तेमाल किया; जांच शुरू उज्जैन - उज्जैन के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पर बेटे की शादी में आए मेहमानों के लिए सरकारी बालिका छात्रावास से पलंग और गद्दे मंगवाने के आरोप लगे हैं। बोर्ड एग्जाम के लिए किराए पर अटैच गाड़ियों का इस्तेमाल भी शादी के कामों में करने का आरोप है। कलेक्टर ने जांच टीम गठित कर दी है। DEO ने आरोपों को गलत बताया है।जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा की बेटे की शादी थी। कलेक्टर तक पहुंची शिकायत में कहा गया है कि शादी में दशहरा मैदान स्थित सरकारी बालिका छात्रावास से पलंग और गद्दे मेहमानों के लिए मंगवाए गए। बोर्ड
Congress vidhayak Sachin Yadev ne kiya Burhanpur aur Khandwa ka daura Nation by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने किया बुरहानपुर और खंडवा का दौरा खंडवा - कांग्रेस विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव बुरहानपुर और खंडवा जिले में दौरे पर रहे। बुरहानपुर में उन्होंने कांग्रेस की ओर से की जा रही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर भी अपनी बात रखी। साथ ही मोहन सरकार से चुनाव में किए गए वादे के अनुसार गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर की मांग भी की।खरगोन जिले के कसरावद से विधायक सचिन यादव ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव तैयारी में लगी हुई है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस का मैदानी कार्यकर्ता जनता से लगातार संपर्क बना रहा है। अपने
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संचालन हेतु बनायी गईं विभिन्न समितियों की बैठक संपन्न Nation by mpeditor - February 8, 2024February 8, 20240 कांग्रेस के महासचिव, मप्र प्रभारी श्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने यात्रा को लेकर समितियों के प्रभारियों और सदस्यों से की चर्चा भोपाल - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा के अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में निकलने वाली यात्रा की तैयारियों और सुचारू रूप से संचालन हेतु व्यवस्थाओं के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा विभिन्न समितियां बनायी गई हैं। अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने विभिन्न समितियों के प्रभारियों और सदस्यों के साथ यात्रा को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक कर यात्रा की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की।श्री जितेन्द्र सिंह ने सभी समितियों के सदस्यों से कहा कि राहुल गांधी जी की मध्यप्रदेश से गुजरने
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ Nation Politics by mpeditor - April 22, 2023April 23, 20230 पूरे देश में सबसे ज्यादा गिरी हुई कानून व्यवस्था इस समय मध्यप्रदेश में भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया है। कमलनाथ ने सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायतों और कर्मचारियों को न्याय न मिलने की बात को सीएम शिवराज के स्वीकार करने पर कमलनाथ ने तंज कसा है। कहा कि- सीएम हेल्पलाइन के बारे में शिवराज सिंह चौहान खुद स्वीकार कर रहे हैं तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। पूरे देश में सबसे ज्यादा गिरी हुई कानून व्यवस्था इस समय कहीं है तो वह मध्यप्रदेश है। शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं है और अब तो उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है।
कृषि क्षेत्र की राजधानी माना जाने वाले नर्मदापुरम का किसान आज सबसे ज्यादा पीड़ित : कमलनाथ Nation News Politics by mpeditor - April 22, 2023April 23, 20230 हजारीलाल रघुवंशी के प्रयासों से खुलवाया गया सोयाबीन प्लांट भी आज बंद हो गया : कमलनाथ भोपाल - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने सिवनी मालवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र की राजधानी माना जाता है , 15 साल बाद हमारी सरकार आई थी हमने किसान कर्ज माफी के जरिए प्रदेश के कृषि क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत की थी 53 हजार किसानों का कर्जा अकेले नर्मदा पुरम जिले में हमने माफ किया था। साथ ही बिजली बिल आधा करने का कार्य हमने किया था, परंतु मुझे दुख है कि जो सम्मान के रूप में पगड़ी हमने किसानों के सिर पर पहनाई थी शिवराज सरकार आते