भाजपा को निकालनी चाहिए ‘हिसाब’ यात्रा: कमलनाथ Politics by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने मिशन 2023 को लेकर कमर कस ली है। जनता के बीच अपने अब तक के कार्यों को प्रस्तुत करने के लिए भाजपा विकास यात्रा निकालने जा रही है। भाजपा की विकास यात्रा को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठन अध्यक्षों की बैठक लेने पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा की विकास यात्रा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा मध्य प्रदेश के मतदाताओं को गुमराह करने के लिए और ध्यान मोडऩे के लिए है। मुझे
‘‘मिले कदम- जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा को कमलनाथ ने दिखाई हरी झंडी Politics by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 भोपाल. प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के महामंत्री,पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटेल के नेतृत्व मंे गुरूवार, 19 जनवरी से प्रदेश भर में निकाली जा रही 1464 किलोमीटर की पदयात्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी अपने निवास से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया. श्री पटेल ने ‘‘मिले कदम, जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह संदेश यात्रा अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर संविधान की रक्षा, देश में बढ़ रही भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसान मजदूरों व आम जनता पर हो रहे अत्याचार व समाज में व्याप्त डर के खिलाफ सभी को
”कोलार सिक्सलेन सड़क निर्माण“ की आड़ में चुनावी चंदा एकत्र करने की मंशा से कोलार क्षेत्र के रहवासियों के निवास पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने लगवाये अतिक्रमण के लाल निशान Politics by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा शासन ने वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में चुनावी फण्ड इकट्ठा करने की मंशा से कई अनियमितताओं के साथ ‘‘कोलार सिक्स लेन’’ सीमेंट काँक्रीट सड़क ग्यारह माह में बनाने की घोषणा कर क्रियान्वयन किया है। विधि अनुसार ‘‘कोलार सिक्सलेन’’ का नोटिफिकेशन प्रकाशित नहीं किया, रोड की चौड़ाई टेंडर में नहीं बतायी गयी, रोड की चौड़ाई प्रदर्षिति किये बिना भू-स्वामियों के भवनों पर 2 फिट से लेकर 18 फिट तक अतिक्रमण के निषान लगाये गये। रोड बनाने के पूर्व सीवर लाईन, पेयजल लाईन, बिजली लाईन, गैस लाईन, नहीं बनायी गयी। ‘‘सिक्सलेन रोड’’ के मापदण्ड के अनुसार पैदल पथ, सर्विस रोड, मेट्रो लाईन आदि की जानकारी नहीं बतायी गयी। विष्व भर में पर्यावरण कारणों से ‘‘सीमेंट काँक्रीट’’ रोड का विरोध
‘मिले कदम, जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री Politics by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटेल के नेतृत्व में गुरूवार से प्रदेश भर में निकाली जा रही 1464 किलोमीटर की पदयात्रा को प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने निवास से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। पवन कुमार पटेल ने ‘‘मिले कदम, जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह संदेश यात्रा अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर संविधान की रक्षा, देश में बढ़ रही भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसान मजदूरों व आम जनता पर हो रहे अत्याचार व समाज में व्याप्त डर के खिलाफ सभी को जोडऩे का एक प्रयास है।उन्होंने बताया कि इस
अवैध हथियारों की फैक्टरी चलने से प्रतीत होता है प्रदेशमें शिव का राज नहीं है ?: विभा पटेल Politics by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के दावों के बावजूद प्रदेश में अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के हौंसले बुलंद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश अब अवैध हथियारों की मंडी बनता जा रहा है। इसके लिए खरगौन, बड़वानी और बुरहानपुर में अवैध हथियारों की फैक्टरियां चल रही हैं। यहां बन रहे अवैध हथियार विभिन्न प्रांतों में भेजे जा रहे हैं। ये धंधा पिछले दो वर्षों से काफी फला-फूला है। इसे रोकने में प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पूरी तरह नाकाम प्रतीत होती दिखाई दे रही है। विभा पटेल ने आशंका व्यक्त की है कि पेटलावद कांड की तरह अवैध हथियार की तस्करी करने वालों का गठजोड़
मध्यप्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित Politics by mpeditor - January 16, 2023January 16, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठांे के प्रभारी जे.पी. धनोपिया के अनुमोदन से मध्यप्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। प्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बी.डी. गौतम ने बताया है कि प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री, संगठन सचिव, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये हैं। श्री गौतम ने बताया कि कृपाशंकर वर्मा जबलपुर, शिवकुमार नामदेव शहडोल, श्यामसुंदर यादव इंदौर और राजेन्द्र सिंह नाती ग्वालियर को प्रकोष्ठ का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं श्रीमती सुमन सिंह गहरवार अनूपपुर, राजेन्द्र सिंह यादव भोपाल, महेश मालवीय भोपाल, के.के. नेमा भोपाल, अशोक शर्मा भोपाल, जे.पी. गौड भोपाल, बीएस वर्मा
ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट से झूठी घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं मिला मध्य प्रदेश की जनता को: तरुण भनोट Politics by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में 3 दिन चले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और 2 दिन चली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद प्रवासी भारतीयों और निवेशकों के हाथ में अपमान आया और प्रदेश की जनता के हिस्से में खोखली घोषणाएं। प्रदेश सरकार दावा कर रही है कि इस इन्वेस्टर्स समिट से 15 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आएगा और करीब 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। लेकिन पिछले इन्वेस्टर्स सम्मेलन का परिणाम देखें तो पता चलता है कि सरकार झूठे वादे करने के अलावा और कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने जारी बयान में यह बात कही। श्री भनोट ने कहा कि शिवराज सरकार की सारी इन्वेस्टर्स समिट का हिसाब जोड़ें तो
शहर में अलाव जलाने की भी व्यवस्था नहीं, गरीब खुले आसमान के नीच ठंड में रात गुजारने को मजबूर : विभा पटेल Politics by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि भोपाल में शीतलहर की स्थिति से ठिठुरन बढ़ रही है। इसके बाद भी भोपाल नगर निगम ने अब तक वंचित वर्ग, निराश्रितों और गरीबों को राहत देने के उद्देश्य से सर्दी से बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम अब तक नहीं किए हैं। यही नहीं शहर के रैन बसेरों की हालत भी बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इस बार सर्दी को लेकर अस्थायी रैन बसेरा बनाने की भी व्यवस्था ही नहीं की है, न ही ऐसे कोई आदेश जारी हुए हैं और न ही कोई हेल्पलाइन नंबर अब तक जारी हुए हैं, जिससे वंचित वर्ग को सुविधा मिल सके। इतना ही नहीं
जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ भाजपा सरकार कर रही है खिलवाड़ Politics by mpeditor - January 13, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश विद्युत विभाग में 2010-11 से संविदा नियुक्ति प्रारंभ हुई और वर्तमान में विद्युत विभाग में लगभग 6000 संविदा अधिकारी/ कर्मचारी काम कर रहे हैं, जो आरक्षण एवं भर्ती के नियमों को ध्यान में रखते हुए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं, जिसमें लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती हुए हैं। पद अनुरूप योग्यता का विवरण:-1- Assistant engineer& [email protected] B-tech2- Junior engineer& [email protected]@ polytechnic3- Testing assistant & ITI4- line attendant & ITIस्टेनोग्राफर आदि पदों के अधिकारी/ कर्मचारी उक्त पद के अनुरूप योग्यता धारी है। विद्युत विभाग में काम कर रहे सभी संविदा इंजीनियर कर्मचारी नियमित पदों के विरुद्ध भर्ती हुए हैं। विद्युत विभाग निरंतर चलने वाला विभाग है, इस विभाग में नियमित अधिकारी कर्मचारियों की बहुत ज्यादा कमी है,
कमलनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति को लेकर शिवराज सरकार से की बड़ी मांग Politics by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से मैदान में डटे हुए है। कमलनाथ चुनावों में वोटों के लिए विभिन्न विभागोंं के कर्मचारियों को साधने के लिए उनके मामलों पर मुखर होकर उठा रहे हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब कमलनाथ ने सरकार से महिला एवं बाल विकास विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति में वरीयता देने की मांग की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि ‘महिला एवं बाल विकास विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति में वरीयता देने का काम हमने किया था। लेकिन शिवराज सरकार ने नई नियुक्तियों में पहले से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के