Tolkrmiyo ko dhamki aur rangdari mamle me bhagyumo jila upadhayakh par mamla darj Politics by mpeditor - February 14, 2024February 14, 20240 टोलकर्मियों को धमकी और रंगदारी मामले में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर मामला दर्ज रंगदारी करने का छह महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रतलाम - रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर के साथ उनके साथियों द्वारा पिस्टल व लट्ठ दिखाकर धमकाने मारपीट व रंगदारी करने का छह महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर जांच के बाद बिलपांक थाने पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बलवा रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। इधर, आरोपी रवि गुर्जर
Betul me adiwasi yuwak ko nagr kar ulta latkaya Politics by mpeditor - February 14, 2024February 14, 20240 बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाया बेल्ट और लकड़ी से पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल बैतूल - घटना को लेकर बताया जा रहा है की पीड़ित युवक जिसका नाम आशीष परते है, जो बैतूल जिले के बांसपानी गांव का रहने वाला है। जिसकी चाय नाश्ते की दुकान है। पीड़ित को सिर्फ इस बात के शक पर बेहरहमी से पीटा गया कि गौवंश की गाड़ियों से वसूली करता है।दरअसल, मामले की शुरुआत तब हुई जब मारपीट करने वालों को आशीष पर शक हुआ की गौवंश तस्करी वालों से आशीष वसूली करता है, जिसके बाद लगातार युवक पर दबाव बनाया गया। कुछ दिनों बाद एक आरोपी जोकि पीड़ित का मित्र भी था वो उसे बैतूल घूमने का बोल कर ले
Chindwara me kamalnath ka bada bayan, kaha poore pradesh me adiwasi samaj asurakshit Politics by mpeditor - February 14, 2024February 14, 20240 छिंदवाड़ा में कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज असुरक्षित कमलनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के मामले सामने आ रहे छिंदवाड़ा - बैतूल में 2 दिन पहले एक आदिवासी युवक की मारपीट का वीडियो सामने आया था, जिसके चलते पूर्व सीएम कमलनाथ ने यह बड़ा बयान छिंदवाड़ा में दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज असुरक्षित है। कमलनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।वहीं सुमित्रा महाजन के कमलनाथ को भाजपा में राम नाम लेकर जॉइनिंग करने के न्यौते को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि वह कह रहे हैं और
Utavli nadi me feke adhe bane sutli bam, dushit ho raha pani Politics by mpeditor - February 14, 2024February 14, 20240 उतावली नदी में फेंके आधे बने सुतली बम, दूषित हो रहा पानी पास ही में है पटाखा फैक्टरी बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले के निम्बोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत शहर से लगे ग्राम गारबलड़ी में उतावली नदी में सुतली बम के आधे बने हुए पटाखे बड़ी मात्रा में फेंक दिए गए है। इसका बारूद नदी के पानी में मिलने से पानी दूषित हो रहा है। यहां पास ही में पटाखा फैक्टरी भी है।सूत्रों की माने तो यहीं से यह बम नदी में फेंके होंगे। क्योंकि आसपास कोई और पटाखा फैक्ट्री मौजूद नहीं है। वहीं नदी के बीच में बम से भरी बोरियां होने का अंदेशा है। हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन पटाखे बनाने वाली फैक्ट्रियों और गोदामों की सख्ती से जांच कर
Badhatei berojagare, vaada khilaaphee, poshit aparaadh, lokatantr ke cheerharan ke virodh mein yuva Congress ka vidhanasabha ka gheraa Politics by mpeditor - February 14, 2024February 14, 20240 बढ़ती बेरोजगारी, वादा खिलाफी, पोषित अपराध, लोकतंत्र के चीरहरण के विरोध में युवा कांग्रेस का विधानसभा का घेराव वाटर कैनन और आशु गैस के गोलों से विपक्ष की आवाज को कुचल नहीं सकती भाजपा - जीतू पटवारी भोपाल - मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा बेरोजगार युवाओं के मुद्दे, महिला अत्याचार, बढ़ते अपराध और सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर मोहन यादव सरकार की पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना, आंसू गैस के गोले छोड़ना व प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना मोहन यादव सरकार का यह शर्मनाक व कायरतापूर्ण कृत्य है। एक तरफ सरकार अपने द्वारा किया वादे पूरे नहीं कर रही वहीं दूसरी तरफ लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही एवम विरोध करने पर दमन पर उतर आती
Yuva Congress karyekarta ke pradarshn par aasu gas chorna, sarkar ke ishare par pradarshn ka aloktantrik kadam- Vibha Patel Politics by mpeditor - February 14, 2024February 14, 20240 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर आंसू गैस छोड़ना, सरकार के इशारे पर प्रशासन का अलोकतांत्रिक कदम - विभा पटेल कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करती हूं - विभा पटेल भोपाल - मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मंगलवार को युवा कांग्रेस द्वारा किये गये विधानसभा घेराव के दौरान शिवाजी नगर चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, लाठी चार्ज, आंसूगैस छोड़ने को भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक कदम बताया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने तानाशाह रवैया अपनाते हुए युवाओं को रोजगार, बेलगाम महंगाई, पिछड़े वर्ग के स्टूडेंट को स्कालरशिप नहीं देने, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न आदि के मामले की आवाज को दबाने का प्रयास किया है। श्रीमती विभा पटेल ने पीसीसी चीफ
Shivraj samarthako ko jhatka, shivraj ki niyukti mohan nai hatai Politics by mpeditor - February 14, 2024February 14, 20240 शिवराज समर्थकों को झटका, शिवराज की नियुक्ति मोहन ने हटाई सभी निगम-मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को हटाया भोपाल - मोहन यादव सरकार ने शिवराज समर्थकों को करारा झटका दिया है। मध्यप्रदेश में सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन सभी को पिछली शिवराज सरकार ने नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्रियों का दर्जा दिया था। यह सब शिवराज सिंह के करीबी थे। अब डॉ. मोहन यादव सरकार ने इनको हटाने का बड़ा फैसला लिया है। नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए हैं। इन सभी पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद ही नियुक्तियां होने की संभावना है। चुनावी साल में हुई थी नियुक्तियां पिछली सरकार ने चुनावी साल में
Rahul Gandhi Bole- MSP ki legal Guarantee Denge, ambikapur me kaha- sarkar bante hi ise lagu karenge Politics by mpeditor - February 13, 2024February 13, 20240 राहुल गांधी बोले- MSP की लीगल गारंटी देंगे, अंबिकापुर में कहा- सरकार बनते ही इसे लागू करेंगे खड़गे बोले- चाय बेचो लेकिन देश नहीं अंबिकापुर - कांग्रेस संसद राहुल गांधी ने कहा कि हम MSP की लीगल गारंटी देंगे। ये मेनिफेस्टो में शामिल होगा, केंद्र में सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी। अंबिकापुर के कला केंद्र से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बातें कही।इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन मंगलवार को सरगुजा पहुंची। राहुल गांधी ने उदयपुर के रामगढ़ से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव आंदोलन के आदिवासियों से मुलाकात नहीं की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, AICC चाहता
Delhi Ja rahe Karnatka ke 70 Kisano ko Ujjain Bheja Politics by mpeditor - February 13, 2024February 13, 20240 दिल्ली जा रहे कर्नाटक के 70 किसानों को उज्जैन भेजा किसान बोले- भोपाल में हमें जबरदस्ती उतारा दिग्विजय ने कहा- PM, CM घबरा क्यों रहे उज्जैन - किसान आंदोलन के लिए दिल्ली जाना चाह रहे कर्नाटक के किसानों को मंगलवार सुबह जबरदस्ती उज्जैन लाया गया है। रेलवे स्टेशन पर किसानों ने नारेबाजी की। यहां से पुलिस सभी को वैन में शिप्रा नदी के घाट लेकर पहुंची। पुलिस - प्रशासन का प्लान किसानों को महाकाल दर्शन कराकर वापस भेजना है।ये वही किसान हैं, जिन्हें भोपाल रेलवे स्टेशन पर कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन से उतार लिया गया था। धारवाड़ (कर्नाटक) के किसान नेता परशुराम ने बताया, 'हम दिल्ली जा रहे थे। भोपाल पुलिस ने सोमवार तड़के 3 बजे जबरदस्ती ट्रेन से उतार लिया। हमसे कहा कि
Bhopal mein Congress kaaryakartaon par water Kanoon, aansoo gas ke gole chhode Politics by mpeditor - February 13, 2024February 13, 20240 भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले छोड़े पुलिस ने रोका तो जीतू पटवारी और श्रीनिवास बैरिकेड पर चढ़े भोपाल - मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा के लिए शिवाजी नगर चौराहा (रेडक्रास हॉस्पिटल के सामने) पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ने बैरिकेड लांघकर विधानसभा की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े।घेराव में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी शामिल हैं। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हरदा पटाखा फैक्ट्री