कमलनाथ की रणनीति से भाजपा घबराई, चुनाव को लेकर कांग्रेस फॉर्म पर Uncategorized by mpeditor - January 3, 2023January 3, 20230 वर्ष 2023 शुरू होते ही मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प नजारे देखने को मिल रहे हैं। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर पहले तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक इंटरव्यू प्रदेश और राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बन गया। इस इंटरव्यू में जब कमलनाथ से पूछा गया कि क्या श्री राहुल गांधी 2024 में विपक्ष का चेहरा होंगे तो कमलनाथ का जवाब था कि विपक्ष का ही नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा भी होंगे।पूरे देश में यह समाचार तेजी से फैला और जब तक भारतीय जनता पार्टी इसका कोई जवाब सोच पाती तब तक कई राज्यों के मुख्यमंत्री और दूसरे दलों के नेता ने भी इस बयान का समर्थन कर दिया। अगले दिन दिल्ली में राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता थी
पूर्व प्रधामंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी और विरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी कांग्रेस Uncategorized by mpeditor - November 18, 2022November 18, 20220 भोपाल। भारत रत्न, देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की शनिवार, 19 नवम्बर 2022 को जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हंे पुष्पाजलि दी जायेगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया है कि 19 नवम्बर को भारत रत्न, देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर राजधानी के व्हीआईपी रोड़ खानूगांव चौराहा स्थित प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर पूर्वान्ह 11 बजे, प्रियदर्शनी पार्क में पूर्वान्ह 11.30 बजे और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी जायेगी। इस अवसर पर पीसीसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनके चित्र
मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत MP Uncategorized by mpeditor - October 6, 2022October 6, 20220 रीवा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार देर रात सुमेदा गांव के समीप पलट गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।पुलिस के अनुसार जिले के चंद्रमौली गांव के 40 से अधिक श्रद्धालु बुधवार को गांव के ही वीरेंद्र पटेल की ट्रैक्टर ट्रॉली से नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर स्थित देवलहा नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। लौटते समय रात करीब 1.30 बजे सुमेदा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रही दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सड़क पर गड्ढा होने की वजह से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे
सीहोर जिले की सीमा में पशुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा Uncategorized by mpeditor - September 23, 2022September 23, 20220 सीहोर. लंपी वायरस का प्रकोप फैलता जा रहा है। पशु सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने वायरस से बचाव के लिए पशु मेला, पशु हाट बाजार और पशुओं के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने दंड प्रक्रिया 1973 की धारा 144 के तहत आदेश दिए हैं कि किसी भी राज्य से सीहोर जिले की सीमा में पशुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लंपी स्किन डिजीज पशुओं की एक वायरल बीमारी है, जो पॉक्स वायरस से पशुओं मे फैलती है। यह रोग मच्छर, काटने वाली मक्खी एवं टिक्स आदि से एक पशु में फैलता है। एक पशु को होने पर यह उसके संपर्क में आने वाले दूसरे पशुओं में पहुंच जाता है। वर्तमान में जिले में कुछ पशु संक्रमित हुए
कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ताओं को सौंपे जिलों में प्रभार Uncategorized by mpeditor - September 21, 2022September 21, 20220 भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर जिला में मीडिया के माध्यम से पार्टी को और अधिक गतिशील बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं को जिलों में जिम्मेदारी सौंप जिला प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि ये जिला प्रभारी जिलों में मीडिया से समन्वयक स्थापित कर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति उसके प्रचार-प्रसार के हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्षों और पार्टी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों से तादात्म स्थापित कर पार्टी की मजबूती के लिए सहयोग करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले धरना, प्रदर्शन, आंदोलन एवं विभिन्न गतिविधियों का समुचित प्रचार-प्रसार मीडिया के माध्यम से करेंगे। श्री मिश्रा ने कहा कि जिलों में नियुक्त मीडिया
महिला अधिकारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा Uncategorized by mpeditor - September 17, 2022September 17, 20220 जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन पर छापामार कार्रवाई करते हुए वहां पदस्थ वरिष्ठ संपत्ति अधिकारी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम पुष्पा बैन हैं जो कि मध्य प्रदेश गृह निर्माण अधोसंरचना विकास मंडल जबलपुर में पदस्थ है। वो बैंक एनओसी देने के लिए रिश्वत मांग रही थी। जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि जबलपुर निवासी जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने एक मकान खरीदा था, पूरी किश्त देने के बाद भी मध्य प्रदेश गृह निर्माण अधोसंरचना विकास मंडल से एनओसी मिलनी थी पर इसके एवज में पुष्पा बैन जो वरिष्ठ संपत्ति अधिकारी है, उनके द्वारा 5000 रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी।
नेहरू, इंदिरा से शुरू हुआ कारवां, कुछ ऐसा रहा जानवरों के संरक्षण का इतिहास Uncategorized by mpeditor - September 17, 2022September 17, 20220 चीतों को वापस लाने का विचार काफी लोकप्रिय रहा है. आज पीएम मोदी (PM Modi) ने नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्दान (Kuno National Park) में छोड़ दिया है. मोदी राजनीतिक पूंजी के निर्माण में करिश्माई जंगली प्रजातियों के मूल्य को पहचानने वाले पहले नेता नहीं हैं. चलिए आपको भारत में संरक्षण के इतिहास के बारे में बताते हैं. नेहरू से शुरू हुआ कारवां… जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने स्नेह और सद्भावना के दूत के रूप में ‘इंदिरा’ नाम के हाथी को 1949 में युद्धग्रस्त जापान के बच्चों को उपहार में दे दिया था. 1950 के दशक के दौरान भारत ने हाथियों को चीन, सोवियत संघ, अमेरिका, जर्मनी, तुर्की, ईरान, कनाडा और नीदरलैंड के चिड़ियाघरों में
बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा, 88 दिनों में से 68 दिन पानी गिरा Uncategorized by mpeditor - September 17, 2022September 17, 20220 भोपाल समेत प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। रेनी डेज के हिसाब से इस बार यह सबसे लंबा मानसून सीजन हो चुका है। भोपाल में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी। तब से शुक्रवार तक 88 दिन बीत चुके हैं। हालत यह है कि इन 88 दिनों में से 68 दिन पानी गिरा है। जुलाई में सबसे ज्यादा दिन पानी बरसा। इस बार की बारिश ने मानसून सीजन की कुल बारिश के तीन बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े। यह रिकॉर्ड 2006, 2016 और 2019 में हुई सबसे ज्यादा बारिश के रिकॉर्ड थे। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि इस बार के रेनी डेज अब तक सबसे ज्यादा हैं। यह नया रिकॉर्ड है। भोपाल में अब तक
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी भी नए सिरे और नजरिये से भारत को करीब से देख चुके होंगे Uncategorized by mpeditor - September 17, 2022September 17, 20220 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी रहे गोपाल कृष्ण गोखले महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही मंझे हुए राजनीतिज्ञ भी थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु होने के नाते उन्होंने ही गांधी जी को देश के लिए लड़ने की प्रेरणा भी दी थी। अंग्रेजों के अत्याचार पर भारतीयों को कोसते हुए उन्होंने कहा था कि तुम्हें धिक्कार है, जो अपनी मां-बहनों पर हो रहे अत्याचार को चुप्पी साधकर देख रहे हो। इतना तो पशु भी नहीं सहते। उन्होंने गांधी से यह भी कहा था कि यदि भारत को समझना चाहते हो तो तुम्हें संपूर्ण भारत को अपनी खुली आंखों से देखना पड़ेगा। फिर गांधीजी ने अपने बेदाग वस्त्रों को त्यागकर फकीरी का वस्त्र धारण कर भारतवर्ष घूमकर भारतीयों की गरीबी
विधानसभा में गुरुवार को पोषण आहार मामले पर एक बार फिर हंगामा Uncategorized by mpeditor - September 15, 2022September 15, 20220 मध्यप्रदेश की विधानसभा में गुरुवार को पोषण आहार मामले पर एक बार फिर हंगामा हुआ। कांग्रेस के विधायक इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा कराने की बात कर रहे हैं जबकि सत्ता पक्ष का कहना है कि इसकी कोई जरूरत ही नहीं। पिछले 15 दिनों से राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश भर में छाया मध्यप्रदेश का पोषण आहार मामला विधानसभा में भी सुर्खियों में है। कल इस मामले पर कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा कराने की बात की थी लेकिन उसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरे मामले पर वक्तव्य देकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की। गुरुवार को विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही एक बार फिर विपक्ष ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से