You are here
Home > Nation > पंजाब कांग्रेस पर से ”बादल” छंट गए हैं : जयराम रमेश

पंजाब कांग्रेस पर से ”बादल” छंट गए हैं : जयराम रमेश

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इससे राज्य जुड़ी पार्टी इकाई पर से बादल छंट गए हैं।

रमेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि मनप्रीत सिंह बादल ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अकाली दल छोड़कर अपनी पार्टी बनाई। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए। यहां पार्टी ने उन्हें वित्त मंत्री बनाया था। मनप्रीत जब 60 हजार से अधिक वोटों से हार गए तो वह 10 महीनों तक गायब रहे और भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल आज भाजपा में शामिल हो गए। मनप्रीत सिंह बादल ने आज दिल्ली पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उसके बाद वह भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Top