You are here
Home > Education > मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में आज से एडमिशन शुरू

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में आज से एडमिशन शुरू

  • एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पोर्टल https://epravesh.mponline. gov. in पर अप्लाई करना होगा।

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में आज से एडमिशन शुरू हो गए हैं। 2020-21 के लिए इस बार ऑनलाइन एडमिशन हो रहे हैं। 2020-21 के लिए इस बार ऑनलाइन एडमिशन हो रहे हैं। ग्रेज्यूएशन फर्स्ट ईयर में  स्टूडेंट्स आज से 20 अगस्त तक और पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले सेमेस्टर में 13 से 28 अगस्त तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बार स्टूडेंट्स को एडमिशन के लिए 15 कॉलेजों की च्वाइस रहेगी। एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पोर्टल https://epravesh.mponline. gov. in पर एप्लाय करना होगा।

एडमिशन पर कोरोना का असर

कोरोना संक्रमण के इस काल में उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार एडमिशन प्रक्रिया भी बदल दी है। पहले ऑनलाइन एप्लाय करना होगा। उसके बाद के दो चरणों में कॉलेज लेवल काउंसलिंग यानि (सीएलसी) भी ऑनलाइन होगी। यूजी की प्रक्रिया 26 सितंबर और पीजी की प्रक्रिया 30सितंबर तक चलेगी। नये सेशन क्लासेस 01अक्टूबर से शुरू होंगी।

तीन राउंड में एडमिशन

सरकारी और निजी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया तीन राउंड में होगी। वहीं एनसीटीई कोर्स में भी तीन चरण में ऑनलाइन एडमिशन होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनसीटीई से एप्रूव कोर्स बीएड, एमएड,बीपीएड, एमपीएड,बीए-बीएड, बीएलएड, में एडमिशन ऑनलाइन होंगे। इनमें ऑनलाइन एडमिशन के लिए अलग पोर्टल https://hed.mponline.gov. in होगा।

इस बार 9 की जगह 15 कॉलेज चुनने का विकल्प 

स्टूडेंट्स को अपनी पसंद का कॉलेज चुनने के लिए इस बार और ज़्यादा विकल्प दिए जा रहे हैं। सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद स्टूडेंट्स को पात्रता अनुसार कॉलेज कोर्स चुनना होगा। स्टूडेंट्स को इस बार 9 कॉलेजों के बजाय 15 कॉलेजों का विकल्प चुनने की सुविधा मिली है। वो अपने सर्टिफिकेट्स एमपी ऑनलाइन के ज़रिए के वेरिफाई करा सकते हैं। अगर एमपी ऑनलाइन से वेरिफाई नहीं हो पाए तो फिर किसी भी सरकारी कॉलेज से होगा। कॉलेज कोर्स का अलॉटमेंट होने के बाद फीस भी ऑनलाइन ही जमा की जाएगी।

Leave a Reply

Top