You are here
Home > Politics > गौरवमयी इतिहास और देश के विकास में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका पर कांग्रेस नेताओं ने डाला प्रकाश

गौरवमयी इतिहास और देश के विकास में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका पर कांग्रेस नेताओं ने डाला प्रकाश

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस आज पूरे देश मनाया में गया। इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों में भी कांग्रेस का स्थापना दिवस जिला/ शहर एवं ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों पर भी मनाया गया।


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस स्थापना दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस पार्टी का ध्वजवंदन किया। वंदेमातरम, विजय गीत और राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। श्री पचौरी ने उपस्थित कांग्रेसजनों और कांग्रेस सेवादल के सिपाहियों को कांग्रेस की रीति-नीति और सिद्धांतों पर चलने की प्रतिज्ञा दिलायी। श्री पचौरी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवमयी रहा है, आजादी के पूर्व और आजादी के बाद कांग्रेस के महान पूर्व राष्ट्रीय नेताओं ने देश के विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। कांग्रेस के नेताओं ने इस दौर में देश के इतिहास में बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव देख है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंड़ित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री जैसे कई महान नेताओं के संघर्ष, त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली।


पूर्व मंत्री और विधायक पी.सी. शर्मा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुये देश के विकास के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की। श्रीमती सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष रहकर त्याग की प्रतिमूर्ति की मिसाल दी तो वहीं राहुल गांधी जी ने सर्वधर्म समभाव की भावना को दृष्टिगत रखते हुये 3700 किलोमीटर की पदयात्रा करने का निर्णय लेकर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया। कांग्रेस स्थापना दिवस पर सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक ठाकुर रजनीश सिंह, और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने भी संबोधित किया।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, आभा सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, कैलाश मिश्रा, जितेन्द्रसिंह बघेल, रवि सक्सेना, संगीता शर्मा, आनंद तारण, राजकुमारी उपाध्याय, मनोज शुक्ला, अभिनव बरोलिया, राजकुमार सिंह, निहाल अहमद, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, मिर्जा नूर बेग, उमेश झा, अमित शर्मा, नम्रता कौर, रमेश द्विवेदी, हरिशंकर पांडे, धमेन्द्र भदौरिया, उदयवीर सिंह, सै. मुजफ्फर अली, दिनेश साहू, रवि परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सेवादल के सिपाही उपस्थित थे।

Top