You are here
Home > Politics > कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, काँग्रेस में शोक का माहौल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, काँग्रेस में शोक का माहौल

  • सीने में दर्द की शिकायत के बाद को अस्पताल ले जाया गया, दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम।
  • 53 वर्षीय त्यागी के निधन पर कांग्रेस पार्टी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने जताया शोक।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। बुधवार दिन में राजीव त्यागी ने एक टेलीविजन परिचर्चा में हिस्सा लिया था। इसके बाद सीने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। त्यागी की मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजीव त्यागी की मौत की खबर पता चलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। कांग्रेस पार्टी ने भी उनके निधन को एक अपूर्णीय छति बताते हुए त्यागी को एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी और सच्चा देशभक्त बताया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी का बब्बर शेर बताते हुए ट्वीट में लिखा, “कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।”

त्यागी की मौत की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हम राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हैं। वह एक कट्टर कांग्रेसी शख्सियत और एक सच्चे देशभक्त थे। इस दुख की घड़ी में हमारी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं।”

वहीं, प्रियंका गांधी ने लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।”

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा, “नि:शब्द! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक अन्थक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहाँ रहो, चमकते रहो!”

Leave a Reply

Top