You are here
Home > News > कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर आज भोपाल प्रवास पर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर आज भोपाल प्रवास पर

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर आज (शुक्रवार को) भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे प्रात: 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि श्री थरूर शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही पूर्वान्ह 11.30 बजे से निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। श्री थरूर दोपहर में 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल के राजीव गांधी सभाकक्ष में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे भोपाल से दिल्ली रवाना हो जायेंगे। गौरतलब है कि अभा कांग्रेस अध्यक्ष पर के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खडग़े और शशि थरूर आमने-सामने है। दो दिन पहले 12 अक्टूबर को ही मल्लिकार्जुन खडग़े भोपाल आए थे और उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से मिल अपने लिए वोट देने की अपील की थी। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर भी आज भोपाल आ रहे है।

Top