You are here
Home > MP > शहर एवं ब्लाक मुख्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती से कांग्रेस लगायेगी गांधी चौपाल

शहर एवं ब्लाक मुख्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती से कांग्रेस लगायेगी गांधी चौपाल

भोपाल. सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की 2 अक्टूबर को जयंती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने सभी जिला, शहर एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि 2 अक्टूबर 2022 को दोनों महान विभूतियों की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करें।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा है कि दोनों महान नेताओं की जयंती मनाने के लिए स्थानीय स्तपर पर आवश्यकतानुसार कार्यक्रम तैयार कर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करें। उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने वाले कार्यक्रम आयोजित करें। प्रभात फेरी निकालें, अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरण करें, अजा, अजजा वर्ग की बस्तियांे में जाकर सफाई अभियान चलाये साथ ही अन्य स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें। कार्यक्रम में बूथ, मण्डलम, सेक्टर और ब्लाक स्तर से लेकर स्थानीय स्तर पर प्रदेश स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित करें।

Top