You are here
Home > MP > कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया आज ‘विजय दिवस’

कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया आज ‘विजय दिवस’

भोपाल।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कांग्रेसजनों द्वारा आज 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को परास्त कर भारत की विजय के 51 वर्ष पूर्ण होने पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजय दिवस मनाया गया। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 मंे हुआ भारत-पाकिस्तान का युद्व देश-दुनिया में बड़ा महत्वपूर्ण रहा है। इंदिरा जी ने भारतीय सैनिकों के साहस और पराक्रम से पाकिस्तान को परास्त किया वहीं बांग्लादेश को मुक्त करने का साहसिक निर्णय लिया। देश के एक सैन्य बल ने 13 दिन में पाकिस्तान को परास्त कर उनके 90 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया।


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने पाकिस्तान पर भारत की जीत सुनिश्चित कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले सशस्त्र बल के सैनिकांे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। सेना के शौर्य व तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के दृढता और नेतृत्व में भारत ने विजय हासिल कर दुनिया के मानचित्र को बदला, जिसके बांग्लादेश का जन्म हुआ, इंदिरा जी द्वारा युद्ध के दौरान दिखाए गए साहस से प्रभावित होकर भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें दुर्गा की उपमा के साथ सम्बोधित किया था। इंदिरा जी ने राष्ट्रहित में पाकिस्तान पर विजय सहित अनेकों बड़े साहसपूर्ण कार्य किए।


कांग्रेस पदाधिकारी अजिता वाजपेयी पांडेय ने इंदिरा जी ने 1967 में चीन के अंदर दाखिल होकर चीनी सेना को पीछे धकेलते हुए 1962 की पराजय का बदला लिया व सिक्किम का भारत में विलय कराने का निर्णय लेकर चीन को उसकी हदों से अवगत कराया। देश की सीमाओं व सम्प्रभुता की रक्षा के साथ ही इंदिरा जी ने हमारे देश में आर्थिक सशक्तिकरण व ग़रीबी उन्मूलन के लिए प्रीवीपर्स समाप्त करने के साथ ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर जनसुलभ बनाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, अजिता वाजपेयी पांडेय, जे.पी. धनोपिया, आभा सिंह, संजय मसानी, अजय शाह, भूपेन्द्र गुप्ता, संगीता शर्मा, अब्बास हफीज, रवि सक्सेना, जितेन्द्र सिंह बघेल, विक्रम सिंह चौहान, अवनीश बुंदेला, रवि वर्मा, शहरयार खान, फिरोज सिद्दीकी, कुंदन पंजाबी, मिथुन अहिरवार, शिवम शुक्ला, संतोष कंसाना, प्रकाश ठाकुर और चंद्रा सर्वटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने संचालन किया।

Top