You are here
Home > News > कांग्रेसजनों ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसजनों ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज कांग्रेसजनों द्वारा देश की आजादी के प्रणेता क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया।


अभा कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी जे.पी. अग्रवाल, मप्र कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह और मप्र कांग्रेस मोर्चा संगठनों की प्रभारी शोभा ओझा ने अपने संबोधन में इन तीनों महान विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि इन विभूतियों ने देश को आजादी दिलाने अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। बिस्मिल और अशफाक खां ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन में भाग लिया, उन्होंने ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उग्र तरीके अपनाये, जिससे युवाआंे में नई ऊर्जा का संचार हुआ और उनका संगठन उन बहादुरों के लिए आशा की किरण बन गया जो देश की आजादी के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार थे।


नेतात्रय ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को बिस्मिल, अशफाक खां और अन्य नेताओं ने लखनऊ के पास काकोरी में एक यात्री ट्रेन से सरकारी खजाने को जब्त करके ब्रिटिश सेना को एक गंभीर झटका दिया, इस कार्य से ये दोनों को उनके सहयोगियों का नाम भारत के घर-घर तक फैल गया। उनके इन कार्यों से ब्रिटिश सेना ने काकोरी षड्यंत्र में शामिल कर सभी लोगों को मौत की सजा सुनाई और उन्हें फांसी दे दी गई। बिस्मिल और खां की दोस्ती हिन्दु-मुस्लिम एकता की ताकत का प्रतीक बन गई। बिस्मिल और खां सच्चे क्रांतिकारी थे, जिनका उद्देश्य न केवल अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाना था, बल्कि एक ऐसा देश स्थापित करना था, जहां हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाया जाए और श्रमिकों और किसानों के हितों को महत्व दिया जाए।


उक्त कार्यक्रम में अभा. कांग्रेस के सचिव सी.पी. मित्तल, सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण सर्वश्री चंद्रप्रकाश शेखर, प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, विभा पटेल, महामंत्री जे.पी. धनोपिया, राजकुमार पटेल, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान, कैलाश मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, अजयसिंह यादव, संगीता शर्मा, अब्बास हाफिज, अवनीश बुंदेला, विक्रम सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, विवेक त्रिपाठी, आशुतोष चौकसे, मिर्जा नूर बेग, अंजू बघेल, महक राणा, राकेश जैन कक्का, परहाना खान, राशिदा मुस्तफा, सुषमा शुक्ला, महेश नंद मेहर, सै. मुजफ्फर अली सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक, प्रवक्ता आनंद तारण ने किया।

Top