कांग्रेसियों ने भाजपा के महासदस्यता अभियान के आयोजन स्थल का शुद्धिकरण किया, गंगाजल छिड़का Politics by mpeditor - August 25, 2020August 25, 20200 ग्वालियर में कांग्रेस ने भाजपा के 3 दिन तक चले महा सदस्यता अभियान को कोरोना महामारी के दौरान आयोजन को विनाशकारी बताया और कहा कि भाजपा विकास विरोधी है। उसके लिए व्यक्तिगत स्वार्थ सबसे ऊपर है। कांग्रेसियों ने फूलबाग मैदान पर गंगा जल छिड़कने के बाद उसका शुद्धिकरण किया और ईश्वर से भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। दरअसल शनिवार रविवार और सोमवार को भाजपा का महा सदस्यता अभियान ग्वालियर में फूलबाग मैदान व्यापार मेला फैसिलिटेशन सेंटर और फिजिकल कॉलेज में आयोजित किया गया था। जहां ग्वालियर चंबल संभाग के 8 जिलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई थी। अब कांग्रेस का आरोप है कि कोरोना काल मे जब कांग्रेस को किसी भी तरह के आयोजन की अनुमति नहीं है। ऐसे में भाजपा को इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति कैसे दी गई। कोरोना काल में भाजपा ने इस महामारी को फैलाने का काम किया है। जिससे उसकी सोच का पता चलता है। अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक कांग्रेसी फूलबाग मैदान में जमा हुए और उन्होंने भाजपा मुर्दाबाद के नारे के साथ ही पूरे मैदान पर अपने साथ लाए गए गंगाजल को छिड़का एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि भाजपा को सद्बुद्धि प्रदान करें। दरअसल भाजपा के इस महा सदस्यता अभियान में 70000 से ज्यादा कांग्रेसी और गैर कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है।