You are here
Home > corona > कोरोना का कहर जारी, 5 दिन बाद फिर हुई नए केस में बढ़ोतरी

कोरोना का कहर जारी, 5 दिन बाद फिर हुई नए केस में बढ़ोतरी

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़त देखी जा है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए। 39,125 मरीज ठीक हुए और 491 की मौत हो गई। ऐसा पांच दिन बाद हुआ है जब 40 हजार से नए मरीजों की पहचान हुई। इससे पहले 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। वहीं, रिकवर करने वालों की संख्या भी 3 अगस्त के बाद सबसे कम रही। इससे कम 36,552 संक्रमित 3 अगस्त को ठीक हुए थे।

गुरुवार को एक्टिव केस में 1,955 की बढ़ोतरी हुई। बीते पांच दिन से इसमें कमी आ रही थी। अब कुल 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, केरल में भी नए केस बढ़े हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 3,973 बढ़ोतरी हुई। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 3 अगस्त को 7,899 एक्टिव केस बढ़े थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,576

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,125

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 491

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़

अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़

अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.82 लाख

Leave a Reply

Top