You are here
Home > corona > कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में मिले 41 हज़ार नए मामले

कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में मिले 41 हज़ार नए मामले

नई दिल्ली- देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां शुक्रवार को 41,495 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 37,306 संक्रमित कोरोना से रिकवर हुए और 598 मरीजों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे संक्रमितों के आंकड़े में 3573 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।

देश में कुल एक्टिव केस कर बात करें, तो कुछ चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। 26 जुलाई को इलाज करा रहे संक्रमितों का आंकड़ा 3.92 लाख तक पहुंच गया था। यह बीते 4 दिन से लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में एक्टिव केस बढ़कर फिर से 4 लाख के पार पहुंच गए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,495
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,306
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 598
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.07 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.23 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.02 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 10 नए मामले सामने आए और 19 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 121 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Top