You are here
Home > corona > देश में कोरोना : बीते 24 घंटों में आए 38 हज़ार मामले, 481 मौतें

देश में कोरोना : बीते 24 घंटों में आए 38 हज़ार मामले, 481 मौतें

नई दिल्ली- कोरोना को लेकर फिर कुछ राहत देने वाली खबर है। दो दिन की बढ़ोतरी के बाद इसके मामलों में गिरावट नजर आई है। गुरुवार को 34,861 मरीज मिले, 38,393 ठीक हुए और 481 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,018 की कमी आई।

इससे पहले मंगलवार को 42,128 नए मरीजों की पहचान हुई थी और 36,876 ठीक हुए थे। उस दिन एक्टिव केस में 1,237 की बढ़त देखी गई थी। ऐसे ही बुधवार को 41,687 केस आए और 38,891 मरीज रिकवर हुए। तब एक्टिव केस में 2,278 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 34,861
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,393
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 481
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.12 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.04 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.19 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना
यहां गुरुवार को 17 नए मामले सामने आए और 17 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Top