कोरोना देश में:आज 80 लाख के पार होगा संक्रमितों का आंकड़ा, एक्टिव केस 6 लाख से नीचे आ सकते हैं corona by mpeditor - October 28, 2020October 28, 20200 देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 79 लाख 90 हजार 643 केस आ चुके हैं। आज यह आंकड़ा 80 लाख के पार जाना तय है। एक्टिव केस भी 6 लाख 11 हजार हैं, जो 6 लाख से नीचे जा सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को 43 हजार 34 केस आए, 58 हजार 428 मरीज ठीक हुए और 517 की मौत हो गई। अब तक 72 लाख 57 हजार 444 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1 लाख 20 हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 20 हजार मौतें हो चुकी हैं। बीते 25 दिनों से रोजाना औसतन 800 लोगों की मौत हो रही है। यह मौत की दूसरी सबसे धीमी रफ्तार है। पहली मौत से आंकड़ा 20 हजार तक पहुंचने में 115 दिन लगे थे, तब रोजाना औसतन 173 मरीज जान गंवा रहे थे। जो मौत की सबसे धीमी रफ्तार थी। इसमें सबसे ज्यादा तेजी 14 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच रही तब सिर्फ 18 दिन में मौत का आंकड़ा 80 हजार से 1 लाख पर पहुंच गया, यानी हर दिन 1111 लोगों ने जान गंवाई। कोरोना अपडेट्स डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल फ्लाइट्स पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ा दी है।दिल्ली में प्रदूषण और फेस्टिवल सीजन में लोगों की लापरवाही का नतीजा दिखने लगा है। मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 4,853 नए मरीज मिले। अब तक एक दिन में मिले मरीजों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 2722 लोग रिकवर हुए और 44 मरीजों की मौत हो गई।इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि पहले की अपेक्षा संक्रमण की दर में जरूर कमी आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। फेस्टिवल सीजन में केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना के केस बढ़े हैं।भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी दे दी गई है।कैडिला भी फेज-2 का ट्रायल कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2 बी का ट्रायल पूरा कर लिया है। अभी यूएस, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से ट्रायल के नतीजे आने बाकी हैं।