You are here
Home > corona > धीमी हुई कोरोना की गति, 125 दिनों बाद देश में कम हुए मामले

धीमी हुई कोरोना की गति, 125 दिनों बाद देश में कम हुए मामले

नई दिल्ली- देश में आज 125 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम 30 हजार 93 नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश में अब​ रिकवरी रेट बढ़कर 97.37 फीसदी हो गया है. वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.68 फीसदी है. देश में कल 374 लोगों की मौत हुई है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है और अबतक कितने लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3 करोड़ 11 लाख 74 हजार 322 हो गई है. वहीं, 374 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4 लाख 14 हजार 482 हो गई है. देश में 45 हजार 254 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3 करोड़ 3 लाख 53 हजार 710 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4 लाख 6 हजार 130 है.

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52 लाख 67 हजार 309 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41 करोड़ 18 लाख 46 हजार 401 हो गया है.

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं.

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं.

मध्यप्रदेश में आए इतने मामले
यहां सोमवार को 12 नए मामले सामने आए और 29 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 202 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Top