You are here
Home > Nation > देश में कोरोना टेस्टिंग 11 करोड़ के पार, इस बार एक करोड़ जांच पर सबसे कम 4.7 लाख केस मिले

देश में कोरोना टेस्टिंग 11 करोड़ के पार, इस बार एक करोड़ जांच पर सबसे कम 4.7 लाख केस मिले

देश में कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है। टेस्टिंग का आंकड़ा 11 करोड़ के पार हो गया है। इस बार एक करोड़ टेस्टिंग पर सिर्फ 4.70 लाख मरीज मिले हैं, जो सबसे कम हैं। एक से दो करोड़ टेस्टिंग के बीच 10.84 लाख मरीज मिले थे, जो सबसे ज्यादा थे। 16 सितंबर को टेस्टिंग का आंकड़ा छह करोड़ पर पहुंचा था। पांच से छह करोड़ टेस्टिंग के बीच 8.39 लाख मरीज मिले थे, इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 लाख के पार हो गया है। अब तक 82 लाख 29 हजार 322 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 75 लाख 42 हजार 905 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 22 हजार 642 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 62 हजार 329 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • राजस्थान सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, 30 नवंबर तक राज्य में स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क के खुलने पर रोक बरकरार रहेगी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर भी प्रतिबंध लगा रहेगा।
  • राजस्थान की नई लॉकडाउन गाइडलाइन के मुताबिक, 16 नवंबर तक राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लासेज बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
  • शूटिंग रेंज के नेशनल कैंप में एक एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के मुताबिक कैंप में ओलंपिक कोर ग्रुप के लिए ट्रेनिंग चल रही थी।
  • कन्नड़ एक्टर दर्शन के खिलाफ कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हुई है। आर आर नगर विधानसभा क्षेत्र में वह चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

Leave a Reply

Top