You are here
Home > corona > कोरोना अपडेट – मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ 837 पॉजिटिव मिले, अब तक के सबसे ज़्यादा

कोरोना अपडेट – मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ 837 पॉजिटिव मिले, अब तक के सबसे ज़्यादा

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस Kill तो नहीं हो पाया उल्टा Killer बन गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस ने मध्य प्रदेश के 837 लोगों को संक्रमित किया और 15 मरीजों की मौत हो गई है। 1 दिन में संक्रमण और मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक्टिव केस की संख्या आज 6500 से ज्यादा हो गई। इंदौर की हालत यह है कि अगस्त में वहां कोरोनावायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में जगह नहीं बचेगी। भोपाल के हालात भी कुछ ऐसे ही बन रहे हैं। 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 17 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 15985 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 184 रिजेक्ट हो गए। 15148 नेगेटिव लेकिन 837 पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 22600 हो गई है। 15 मरीजों की मृत्यु का भयभीत करने वाला आंकड़ा आज की रिपोर्ट में दर्ज है।

Coronavirus In Bhopal, Madhya Pradesh (mp) Latest News Update ...
फ़ाइल फ़ोटो

मध्यप्रदेश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 721 हो गई है। 447 डिस्चार्ज किए गए, कोरोनावायरस से जंग जीतने वालों की कुल संख्या 15311 हो गई है। आज की तारीख में मध्यप्रदेश में 6568 नागरिक कोविड-19 से पीड़ित है। 

क्या है प्रदेश की स्थिति

  • राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा 136 पॉजिटिव और 5 मरीजों की मौत हुई है। हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमान संभाल ली है।
  • इंदौर में फिर हर रोज 4 मरीजों की मौत रिपोर्ट में दिखाई देने लगी है। 129 पॉजिटिव निकले हैं। इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह के बयानों में तनाव दिखाई देने लगा है। 
  • मुरैना से एक बार फिर भयभीत करने वाला आंकड़ा 103 सामने आया है। एक्टिव केस 401 हो गए हैं। 
  • ग्वालियर के आंकड़े बेहद गंभीर हैं लेकिन ग्वालियर की जनता ने गंभीरता से लेने को तैयार नहीं। आज की रिपोर्ट मेरे साथ पॉजिटिव, एक्टिव केस 720, स्थिति इंदौर के बराबर गंभीर।
  • जबलपुर में 29 पॉजिटिव के साथ एक्टिव केस की संख्या 307 हो गई। 
  • मध्य प्रदेश के 12 जिलों में एक्टिव केस की संख्या 100 से ज्यादा है, कल तक यह स्थिति केवल 10 दिनों में चाहिए। यह स्थिति खतरे के निशान से ऊपर कहीं जानी चाहिए।

Leave a Reply

Top