You are here
Home > Politics > कांग्रेस संचालन समिति में मप्र से दिग्विजय सिंह शामिल

कांग्रेस संचालन समिति में मप्र से दिग्विजय सिंह शामिल

भोपाल। कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को संचालन समिति का गठन किया। इसमें मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं। पार्टी ने इसके पहले उन्हें को भाजपा सरकार को घेरने के लिए किए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय करने वाली समिति का अध्यक्ष बनाया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी उन्हें कार्यकर्ताओं को अनावश्यक प्रताड़ित किए जाने वाले मामलों को देखने वाली समिति की जिम्मेदारी सौंपी है।

Top