You are here
Home > MP > भारत जोड़ों यात्रा के दौरान मीडिया प्रबंधन पर हुई चर्चा

भारत जोड़ों यात्रा के दौरान मीडिया प्रबंधन पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत जोड़ों यात्रा के लिए अभा कांग्रेस द्वारा नियुक्त मीडिया समन्वयक शिव भाटिया आज राजधानी भोपाल पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष, मीडिया पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं के साथ आवश्यक बैठक ली।


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि श्री भाटिया ने आज भारत जोड़ों यात्रा के मप्र में प्रवेश के दौरान मीडिया प्रबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर यात्रा के दौरान मीडिया पदाधिकारियों की भूमिका और मीडिया में कवरेज पर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, महेन्द्र जोशी, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप अहिरवार, अजयसिंह यादव, अब्बास हफीज, रवि वर्मा, अवनीश बुंदेला सहित मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Top