You are here
Home > Politics > द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की ली शपथ

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की ली शपथ


द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा ने उनको संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक है। आजादी के 75वें साल में देश का सर्वोच्च पद पहली बार आदिवासी समुदाय के किसी व्यक्ति को मिला है। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं,नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। देश की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला होंगी। मुर्मू से पहले प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की राष्ट्रपति रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Top