You are here
Home > Politics > मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग का हुआ संघठन विस्तार

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग का हुआ संघठन विस्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महत्वपूर्ण मीडिया विभाग ने अपने संगठन का विस्तार मंगलवार को किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी साथियों की कुशल संगठनात्मक क्षमता एवं युवा कांग्रेस के प्रति निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए राहुल राव (राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया विभाग), अखिलेश यादव, पराग शर्मा, राजीव पटनायक (राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारीगण), विक्रांत भूरिया (प्रदेश अध्यक्ष) की सहमति उपरांत एडवोकेट आकाश चौहान को भोपाल, अनुराग जैन को विदिशा, गुलाम हैदर को नर्मदापुरम, अंकित सिंह को शहडोल, नूर अली को अशोकनगर, गौरव सराठे को हरदा और आशीष राजपूत को सिवनी का दायित्व सौंपा गया है।

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियां आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए की जा रही है। सभी को अपने ग्रह जिले में संगठन एवं क्षेत्रीय मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर युवा कांग्रेस द्वारा किये जा रहे आन्दोलन एवं जन सरोकार से सम्बंधित कार्यक्रम को मीडिया के माध्यम से आमजनमानस तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है एवं निर्देशित किया गया है कि वे अपने किये कार्यो से प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यालय को नियमित अवगत करवाते रहें।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की हर एक इकाई, मोर्चा एवं संगठन का प्रत्येक कार्यकत्र्ता और पदाधिकारी सक्रियता के साथ प्रदेश में व्याप्त जन समस्याओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है, जब आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और मंहगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है तो हम सभी को मजबूती के साथ जनता की इस लड़ाई में कंधे से कन्धा मिला कर चलना होगा ताकि प्रदेश की त्रस्त हो चुकी जनता को भाजपा सरकार के अत्याचारों से जल्द मुक्त करवाया जा सकें।

Top