You are here
Home > MP > फिशरमेन कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

फिशरमेन कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

भोपाल। फिशरमैन मछुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग फर्नान्डो ने मप्र फिशरमेन कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समुद्री क्षेत्र के मुकाबले मैदानी क्षेत्रों के मछुआरों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। म.प्र. में हालत और ज्यादा खराब हैैं। यहां प्रदेश सरकार ने तालाबों के पट्टे नियम बनाकर गैर वंशानुगत मछुआरों को देने का काम कर मछुआरों की रोजी-रोटी छिनने का काम किया है। श्री आर्मस्ट्रांग फर्नान्डो ने राहूल गांधी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि फिशरमैन कांग्रेस इस यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभायेगी और यात्रा गुजरने वाले हर राज्य में मछुआरों को यात्रा में शामिल करेगी। श्री फर्नान्डों ने पदाधिकारियों से चर्चा कर उनके सुझाव जाने।


मप्र फिशरमैन मछुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भंवरिया ने कहा कि देश आजाद होने के बाद से ही कांग्रेस सरकारों ने माझी मछुआ समुदाय को आरक्षण और मछली पालन क्षेत्र मे सदैव सहयोग प्रदान किया। परन्तु भाजपा सरकारों ने हमेशा से इस वर्ग के प्रत्येक अधिकारांे को छिना है, उनके साथ छलावा किया है, जिसके प्रमाण प्रदेश में 18 साल से काबिज भाजपा सरकार के हमारे विरुद्ध लिए गए निर्णय है। भाजपा सरकार लगातार से इस वर्ग का शोषण करती आ रही है।


श्री भंवरिया ने प्रदेश भर से आये प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कहा कि मा. राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा देश-दुनिया के लिए एक संदेश है। हमें इस यात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना है। आने वाला समय हमारा है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में हमें कांग्रेस का परचम फहराना है, ताकि हमें मान-सम्मान मिल सके।


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि फिशरमेन कांग्रेस पूरे प्रदेश में मजबूती से काम करें, अपने प्रकोष्ठ के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़े। मछुआ कांग्रेस पूरे प्रदेश में संगठनात्मक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि और 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से अपनी रणनीति तैयार कर स्थानीय स्तर पर अपने समाज के लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करे।
इस अवसर पर मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारी गोवर्धन रैकवार, संजय रैकवार, उमाशंकर रायकवार, राकेश बाथम, कल्याणसिंह मांझी, खिरोधर सौंधिया सहित बड़ी संख्या में मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Top