You are here
Home > News > पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद सेठी की जयंती पर पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रम

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद सेठी की जयंती पर पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रम

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री स्व. प्रकाशचंद सेठी जी की 103 वी जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने स्व. सेठी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी तथा प्रदेश में उनके मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश हित में किये गये उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके जीवन व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, राजकुमार पटेल, मीडिया उपाध्यक्ष नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, सुश्री संगीता शर्मा, प्रवक्तागण आनंद तारण, स्वदेश शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, राजलक्ष्मी नायक सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Top