You are here
Home > MP > पूर्व सीएम दिग्विजय बोले- भाजपा और आरएसएस भगवान राम को बेच रही है

पूर्व सीएम दिग्विजय बोले- भाजपा और आरएसएस भगवान राम को बेच रही है

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे पर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आरएसएस पर एक बार फिर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने फसल बीमा योजना पर सवाल खड़े करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निजी बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा आरएसएस, विहिप और बजरंग दल राम को बेच रहे हैं। धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस कभी धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगती है। मध्यप्रदेश में शराबबंदी के मामले पर भी दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा में उमा भारती शराबबंदी की बात करती है। साध्वी प्रज्ञा उसे आयुर्वेदिक दवाई बताती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शराबबंदी पर कुछ और बोलते हैं। शराबबंदी को लेकर भाजपा में ही विरोधाभास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री करार दिया है।

दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह रतलाम में आज निजी कार्यक्रम में शामिल होने हैं पहुंचे थे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिसके बाद पत्रकार वार्ता में शामिल हुए.

Leave a Reply

Top