You are here
Home > Politics > पूर्व मंत्री ने 2023 विस चुनाव में किया कांग्रेस की जीत का दावा

पूर्व मंत्री ने 2023 विस चुनाव में किया कांग्रेस की जीत का दावा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का काउंडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी ह। भाजपा सत्ता पर काबिज रहने के लिए पूरा जोर लगा रही है तो वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी की राह तलाश रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ ही सीटों की संख्या को लेकर बड़ा दावा किया है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा है कि भाजपा भले ही इस बार कितनी भी तैयारी कर लें, लेकिन कांग्रेस इस बार इस स्थिति में सरकार बनाएगी कि भाजपा खरीद फरोख्त भी न कर पाए। उन्होंने कहा कि 2023 में कांग्रेस 174 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। इसलिए भाजपा चुनाव जीतने की नहीं खरीद फरोख्त और डराने धमकाने की ट्रेनिंग दे रही रही है, लेकिन ऐसा अब कुछ होना नहीं है।वहीं भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर निशाना साधा साधते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ की तैयारियों से डर गई है, इसलिए अब भाजपा भी तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव नतीजों में कांग्रेस का अस्तित्व बढऩे से भाजपा घबराई हुई है, इसलिए अब अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेंनिग दे रही है।

Top