You are here
Home > Uncategorized > पूर्व प्रधामंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी और विरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी कांग्रेस

पूर्व प्रधामंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी और विरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी कांग्रेस

भोपाल। भारत रत्न, देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की शनिवार, 19 नवम्बर 2022 को जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हंे पुष्पाजलि दी जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया है कि 19 नवम्बर को भारत रत्न, देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर राजधानी के व्हीआईपी रोड़ खानूगांव चौराहा स्थित प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर पूर्वान्ह 11 बजे, प्रियदर्शनी पार्क में पूर्वान्ह 11.30 बजे और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी जायेगी। इस अवसर पर पीसीसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी जायेगी। श्री तारण ने कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रमों में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


Top