You are here
Home > Politics > पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, युगदृष्टा स्वर्गीय इंदिरा गांधी और अंग्रेजों से लोहा लेने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इन दोनों महान प्रर्तिमूर्तियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दीं।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने स्व. इंदिरा जी और वीरांगना लक्ष्मीवाई का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने खून की कुर्बानी दी है, वे एक ऐसा सशक्त नेतृत्व थीं, जिसका लोहा पूरे विश्व ने माना। उनकी कार्यशैली अनूठी रही है, उन्होंने दृढ़निश्चय के साथ जनहित के लिए जो भी फैसले लिये उनसे आजाद भारत को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। इसी तरह वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की पहली लड़ाई मंे अद्भुत पराक्रम और साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपने प्राण त्याग दिये, उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी। देश के महान नेताओं, बलिदानियांे को इसलिए याद करते हैं कि क्योंकि हमें उनके सिद्वांत, मार्गदर्शन उनके योगदान के इतिहास का स्मरण कर देश के विकास को आगे का रास्ता मिलता है।


विभा पटेल ने कहा कि इंदिरा जी सर्वहारा वर्ग की लोकप्रिय नेता थी, जिनकी ख्याति पूरे विश्व में विद्यमान हैं। इंदिरा जी ने देश हित में बैंकों का राष्ट्रीय करण, गरीबी हटाओं और 20 सूत्रीय कार्यक्रम जैसे कई निर्णय लिये जिससे देश विकास की ओर अग्रसर हुआ। इस अवसर पर भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी संबोधित किया।


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया तथा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया। व्हीआईपी रोड, प्रियदर्शिनी पार्क और पीसीसी मुख्यालय प्रांगण स्थिति इंदिरा गांधी जी प्रतिमा पर भी कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महांत्री राजीव सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, आसिफ जकी, राजकुमार सिंह, संजय मसानी, अजयसिंह यादव, संगीता शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, अनुराधा सिंह, फिरोज सिद्वीकी, राहुल राठौर, मुईनउद्दीन खान, राजलक्ष्मी नायक, रामराज तिवारी, फरजाना खान, जवाहर पंजाबी, मुनव्वर कौसर, संतोष कंसाना, गुड्डू चौहान, अनीस खान गुड्डू, उदयवीर सिंह, उमेश झा, मुजफफर अली, संजय गुप्ता, सीताराम यादव सहित प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Top