You are here
Home > Politics > मध्यप्रदेश के चार विधायकों ने देश के 50 सर्वश्रेष्ठ विधायकों में जगह बनाई

मध्यप्रदेश के चार विधायकों ने देश के 50 सर्वश्रेष्ठ विधायकों में जगह बनाई

देश की 31 विधानसभाओं में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 50 विधायकों का चयन हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के भी चार विधायकों ने जगह बनाई है। इससे पहले जनवरी में प्रदेश के दो आईएएस अफसरों को भी सर्वश्रेष्ठ अफसरों की सूची में स्थान मिल चुका है।

देशभर से जिन 50 विधायकों में मध्यप्रदेश के चार विधायकों का चयन हुआ है उनमें भाजपा के तीन और कांग्रेस की एक विधायक शामिल हैं। इनमें लांजी विधानसभा की हिना लखीराम कांवरे को दक्ष बताया है। वहीं भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णा गौर को शानदार बताया है। इनके अलावा मनासा से विधायक अनिरुद्ध माधव मारू को जिम्मेदार विधायक और इंदौर-2 विधानसभा से भाजपा के विधायक रमेश मेंदोला का विकासशील बताया है।

एक नजर

देश की 31 विधानसभाओं के विधायकों का सर्वे किया गया था।देशभर के कुल 4123 विधायकों की क्षमता का आंकलन किया गया।एक प्रदेश की विधानसभा भंग है। 165 विधायकों की सीटें रिक्त हैं।इस प्रकार 3958 विधायकों पर सर्वे किया गया।सर्वे में 50 श्रेणियां में विधायकों को बांटा गया था।

इन कैटेगरी में हुआ चयन

इस सर्वे में विधायकों का चयन उनकी लोकप्रियता, प्रभाव, प्रतिबद्धता, कार्यशैली, जनहित के कार्य, समाजिक सरोकार, जनता से जुड़ाव, छवि के साथ ही विधानसभा में उपस्थिति, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, प्रस्तुत विधेयक, बहस, विधायक निधि के खर्च आदि के विश्लेषणात्मक रिपोर्ट को शामिल कर किया गया था। विधानसभा से उपलब्ध डाटा, लोगों की राय, मीडिया रिपोर्ट, सोशल मीडिया एक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय उपरोक्त सर्वे में शामिल किया गया।

भाजपा नेता ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर सभी विधायकों को बधाई दी है। वहीं भोपाल की गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर ने भी खुशी जाहिर की है।

यह हैं चारों विधायक

  1. शानदार – कृष्णा गौर, (गोविन्दपुरा विधानसभा, मध्यप्रदेश)
  2. जिम्मेदार – अनिरुद्ध माधव मारू, (मनासा विधानसभा, मध्यप्रदेश)
  3. दक्ष – हिना लखीराम कांवरे, (लांजी विधानसभा, मध्यप्रदेश)
  4. विकासशील – रमेश मेंदोला, (इंदौर -2 विधानसभा, मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Top