You are here
Home > News > प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विराजी मां शक्ति दुर्गा, नौ दिनों तक होगी पूर्जा अर्चना

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विराजी मां शक्ति दुर्गा, नौ दिनों तक होगी पूर्जा अर्चना

भोपाल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में विधि विधान से माँ शक्ति दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व पर माँ दुर्गा की दोनों समय विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की जायेगी।


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह और पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ दुर्गा की स्थापना की। तत्पश्चात सभी ने माँ दुर्गा की आरती की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, महामंत्री जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कांग्रेसजन और प्रदेश कांग्रेस के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Top