You are here
Home > corona > सरकार ने कहा – पॉजिटिविटी दर 5% तक नीचे लाना ही हमारा उद्देश्य

सरकार ने कहा – पॉजिटिविटी दर 5% तक नीचे लाना ही हमारा उद्देश्य

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोनावायरस से 11 लाख 55 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं, अब तक करीब 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस  कर कहा कि COVID-19 पॉजिटिविटी दर 5% तक नीचे लाना ही अंतिम लक्ष्य है। स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने कहा कि भारत में आज भी 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 837 है जो विश्व के बड़े देशों की तुलना में काफी कम है।

India coronavirus, COVID-19 live updates, May 12: 1,026 cases in ...

उन्होंने कहा कि कुछ देश तो ऐसे हैं जहां भारत की तुलना में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 12 या 13 गुणा मामले हैं। उन्होंने कहा कि, अगर प्रति 10 लाख जनसंख्या पर मृत्यु दर को देखें तो यह भारत में 20.4 है. यह भी विश्व में सबसे कम मृत्यु दरों में से है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम भारत में प्रति दिन प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 180 टेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन भारत में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां कि पॉजिटिविटी भारत की औसत पॉजिटिविटी से कम है। उन्होंने कहा कि देश में वास्तविक कोविड सक्रिय मामलों का आकड़ा 4,02,529 है, दूसरी तरफ 7,24,000 के लगभग लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें सक्रिय मामलों पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Top