You are here
Home > weather > ग्वालियर: उत्तरी हवाओं के असर से गिरा रात का पारा

ग्वालियर: उत्तरी हवाओं के असर से गिरा रात का पारा

ग्वालियर। मंगलवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव होगा। रात के तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच टिका हुआ है।

ग्वालियर के गगन में बीते रविवार को आंशिक बादल थे, जबकि सोमवार को मौसम शुष्क रहा। स्थानीय मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी विक्षाोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद उत्तरी ठंडी हवाएं आना शुरू होंगी। जिससे रात के तापमान में तेजी गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 32.7 डिग्री सेल्सियस दजज़् किया गया, जो औसत से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस दजज़् किया गया। यह भी औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 72 और शाम को 65 प्रतिशत दजज़् की गई।

Top