You are here
Home > Politics > कोई नहीं मिला तो मैं खुद लड़ूंगा खुरई से चुनाव : दिग्विजय सिंह

कोई नहीं मिला तो मैं खुद लड़ूंगा खुरई से चुनाव : दिग्विजय सिंह

सागर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह जिले के प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी बयान दिया। उन्होंने खुरई से प्रत्याशी नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में चुनाव लडऩे वालों की कमी नहीं है, कोई नहीं लड़ेगा तो मैं खुरई से चुनाव लडूंगा।

दिग्विजय सिंह सुबह-सुबह दिल्ली से ट्रेन से बीना पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहां से वह सड़क मार्ग से खुरई आए। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में झूठे केस बनाने और आतंक का रिकॉर्ड कायम हो रहा है। झूठे केस बनाए जा रहे हैं, कांग्रेसियों को फंसाया जा रहा है। खुरई एसडीओपी और एसडीएम मंत्री भूपेंद्र सिंह के नौकर की तरह काम कर रहे हैं। इनके खिलाफ हम लोग प्रमाण इकठ्ठा कर रहे हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैं यह देख लूंगा कि यह नौकरी कैसे करते है। कांग्रेस के असहयोग से निराश हूं। पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरुणोदय चौबे गलत कहते हैं मैंने, कमलनाथ ने और कांग्रेस ने उनका हर कदम पर सहयोग किया है, वो डर गए।

Top