You are here
Home > News > विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति की भूमिका पर महिला कांग्रेस बैठक में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति की भूमिका पर महिला कांग्रेस बैठक में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

भोपाल। मप्र महिला कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्रियों और विभिन्न महिला संगठनों की बैठक आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर की अध्यक्षता और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में शेखर ने महिला कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति की भूमिका पर महत्वपूर्ण चर्चा कर सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में महिला सशक्तिकरण के माध्यम से किस तरह से महिलाओं के हित और भाजपा सरकार में महिला पर हो रहे अत्याचार, अनाचार की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठायी जाये पर चर्चा की गई। वहीं आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी, संगठन की मुख्य धारा सें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडऩे और उन्हें सक्रिय करने, संगठनों की गतिविधियों सहित महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में भूमिकाओं को दृष्टिगत रखते हुए चर्चा की गई।

बैठक में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों की पदाधिकारी उपाध्यक्ष मीडिया विभाग संगीता शर्मा, मीडिया उपाध्यक्ष एवं प्रभारी कामकाजी महिला संगठन विभा बिंदु डांगोर, प्रभारी शक्ति एप अजीता वाजपाई पांडे आदि उपस्थित थीं।

Top