You are here
Home > MP > भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

भोपाल. अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मप्र प्रभारी जेपी अग्रवाल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में मप्र में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों और यात्रा के रोडमेप पर चर्चा हुई। यात्रा के प्रदेश समन्वयक पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने यात्रा की तैयारियों और विस्तृत जानकारी से श्री अग्रवाल को अवगत कराया।

इस दौरान बैठक में अभा कांग्रेस के सचिव सीपी मित्तल, कुलदीप इंदौरा, सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेख़र, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी जीतू पटवारी, विधायक आरिफ़ मसूद, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल जी, पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य के सचिव सचिन वत्स, राजीव सिंह,भूपेंद्र गुप्ता जी, श्रीमती अजिता बाजपई पांडेय, ब्रजेश गुप्ता, योगेंद्र परिहार, भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश सोशल मीडिया समंवयक विजेन्द्र शुक्ला, यासिर हसनात, रमेश पांडे, शौऐब खान आदि उपस्थित थे।

Top