You are here
Home > Politics > लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए युवा कांग्रेस ने पदयात्रा की, बिना कारण शिवराज सरकार ने लाठीचार्ज किया

लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए युवा कांग्रेस ने पदयात्रा की, बिना कारण शिवराज सरकार ने लाठीचार्ज किया

भोपाल। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से राजधानी भोपाल आई युवक कांग्रेस की पदयात्रा पर भोपाल में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने के बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अचानक भीड़ की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस की तरफ बढ़ने लगे थे। पुलिस के साथ बहस और झूमाझटकी  के बाद उन पर लाठीचार्ज किया गया।

युवक कांग्रेस की यात्रा जबलपुर से आई और सीधे PCC दफ्तर पहुंची। यहां से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एक भीड़ की शक्ल में सीएम हाउस की तरफ बढ़ने लगे। भोपाल पुलिस को युवक कांग्रेस की इस रणनीति का शायद पहले से पता था इसलिए लिंक रोड नंबर एक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

पुलिस ने भीड़ की शक्ल में आगे बढ़ रहे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग करके रोका और वापस जाने के लिए कहा। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता वापस जाने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए। इसके साथ ही पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने करीब 150 कार्यकर्ताओं को काबू में करके हिरासत में लिया और मौके से काफी दूर ले जाकर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Top