कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहे भाजपा मंडल महामंत्री ने लगाई फांसी News by mpeditor - August 19, 2020August 19, 20200 पांच महीने से खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था और किसी से नहीं मिलते थे। सतना में बुधवार को उचेहरा के भाजपा मंडल महामंत्री संजय तिवारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, परिवार का कहना है कि संजय कोरोना की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने पांच महीने से खुद को अलग कर लिया था और एक कमरे में रहने लगे थे। वह किसी से मिलते-जुलते भी नहीं थे। उचेहरा पुलिस ने बताया कि मामला सतना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर वह एक कमरा किराए पर लेकर रहते थे। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है और जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, संजय डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इसलिए उन्होंने परिवार और अन्य संबंधियों से मिलना-जुलना बंद कर दिया था।