You are here
Home > Politics > निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के लिए कमलनाथ ने जताया जनता का आभार

निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के लिए कमलनाथ ने जताया जनता का आभार

भोपाल। मध्य प्रदेश के 8 जिलों के 46 नगरीय निकाय चुनाव की शुक्रवार को मतगणना संपन्न हुई और इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। इन निकायों में कुल 814 पार्षद पदों के लिए गत 27 सितम्बर को मतदान हुआ था। मतगणना के बाद घोषित परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के 417 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने 250 वार्डों पर कब्जा जमाया है।

पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ में निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के लिए जनता का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट संदेश के जरिए कहा ‘आज सामने आये 46 नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस, पैसे व प्रशासन का उपयोग कर, सत्ता का जमकर दुरुपयोग कर यह चुनाव लड़ा था। चुनावी क्षेत्रों में जनता को गुमराह करने के लिये जमकर झूठी घोषणाएँ व झूठे नारियल फोड़े गये। सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया। हमारे प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को जमकर प्रताडि़त किया गया, पर जनता ने कांग्रेस को समर्थन देकर स्पष्ट कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं। कमलनाथ ने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इन चुनावों में विजयी हुए है। 12 माह हम वापस सरकार में लौटेंगे, जनता का समर्थन हमारे साथ है। मैं मतदाता साथियों का आभार मानता हूँ जिन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाया।

Top