You are here
Home > Politics > कमलनाथ ने राजीव गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

कमलनाथ ने राजीव गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल। 21 वीं सदी के निर्माता, देश में कम्प्यूटर और संचार क्रांति लाने वाले भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 78 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हबीबगंज थाने के सामने स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।


कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि राजीव गांधी बिरले व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी आधुनिक सोच, पंचायती राज की परिकल्पना से देश में नई क्रांति का संचार हुआ और उनकी इस क्रांति से आज हर तबका गौरवान्वित है। राजीव गांधी ने राजनीति से परे होकर, जनसेवा कर हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया था, उन्होंने देश को नई दिशा और दशा दी थी। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को महत्व मिले यह उनकी पहली सोच थी। अपनी सहज, सरल कार्यशली के कारण वे आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।


कमलनाथ ने कहा कि आज की वर्तमान परिस्थितियां कुछ और है, सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश की संपत्तियो को एक-एक कर बेचा जा रहा है, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे आज हमारे देश पर संकट मंडरा रहा है। आज हमें राजीव जी के विचारों, सिद्धांतों और उनके पदचिन्हों पर चलने की बेहद आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण जितेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Top