You are here
Home > News > कमलनाथ ने नर्मदापुरम में कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

कमलनाथ ने नर्मदापुरम में कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

भोपाल/ नर्मदापुरम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को नर्मदापुरम पहुंचे। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।


इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शर्मा प्रकोष्ठ की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। कमलनाथ द्वारा आजीविका प्रकोष्ठ की सभी महिला कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया गया कि कांग्रेस की सरकार आने पर महिला समूह की समस्याओं निवारण के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। आशीष शर्मा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आजीविका प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जायेगा।

Top