You are here
Home > Politics > कमलनाथ स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

कमलनाथ स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

भोपाल। प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8.30 बजे राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन के प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम ‘‘स्वतंत्रता दिवस संदेश’’ का वाचन भी किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे।

Leave a Reply

Top