You are here
Home > Politics > बदनावर से कांग्रेस के उम्मीदवार होगें कमल सिंह पटेल

बदनावर से कांग्रेस के उम्मीदवार होगें कमल सिंह पटेल

मध्यप्रदेश में होने वाले 28 सीटों पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने 24 प्रत्याशियों की सूची तो जारी कर दी है लेकिन कुछ घोषित उम्मीदवारों पर अब तक असमंजस की स्थिति बरकरार है। ऐसी ही एक सीट है बदनावर की, जिससे 2018 में कांग्रेस ने राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को लड़ाया था। दत्तीगांव क्योंकि अब बीजेपी से मंत्री हो गए हैं तो इस सीट पर दोबारा चुनाव होना है। लेकिन कई दावेदारों की वजह से कांग्रेस के लिए यहां उम्मीदवार उतारना चुनौती बन गयी है। बहरहाल, कांग्रेस ने इस सीट पर अभिषेक सिंह ठाकुर का नाम घोषित होने के बाद बदल दिया है। अब इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे कमल सिंह पटेल।  

कांग्रेस ने इस सीट पर पहले अभिषेक सिंह ठाकुर ‘टिंकू’ बना को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया था। लेकिन टिंकू की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही बदनावर सीट से उनकी उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के अंदर विरोध चल रहा था। लिहाज़ा कांग्रेस ने अब अपना दांव कमल सिंह पटेल पर चला है। 

कांग्रेस के कमल सिंह पटेल पर अपना दांव चलने के पीछे कांग्रेस द्वारा क्षेत्र में कराए गए आंतरिक सर्वे को मुख्य कारण माना जा रहा है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हलकों में यह चर्चा थी कि कांग्रेस बदनावर सीट से कमल सिंह पटेल या हरिनारायण सिंह बखतगढ़ को मैदान में उतार सकती है। कमल सिंह पटेल का आगामी चुनाव में मुकाबला कांग्रेस के बागी नेता और मौजूदा बीजेपी सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से होगा। 

Leave a Reply

Top